Operation Keller: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 3 कुख्यात आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने 'ऑपरेशन किलर' चलाकर की कार्रवाई; सर्च ऑपरेशन जारी

Shopian Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में भारतीय सेना ने बड़ा आतंक रोधी अभियान 'ऑपरेशन किलर' चलाया. इस दौरान सुरक्षाबलों ने तीन कुख्यात आतंकियों को मार गिराया. जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट को मिली विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर यह ऑपरेशन शुरू किया गया था. सर्च ऑपरेशन के दौरान जैसे ही सेना ने इलाके को घेरा, आतंकियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी. जवाब में सेना ने भी मोर्चा संभाला और दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई.

फिलहाल ऑपरेशन अभी भी जारी है और सेना पूरे इलाके की तलाशी ले रही है. ताकि किसी भी संभावित खतरे को खत्म किया जा सके. सेना की इस कार्रवाई को सुरक्षाबलों की एक और बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.

ये भी पढें: Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में लगे पोस्टर, पहलगाम आतंकी हमले के आतंकियों की जानकारी पर ₹20 लाख के इनाम की घोषणा; VIDEO

शोपियां में 3 कुख्यात आतंकी ढेर