ममता बनर्जी ने कहा- लोग सिर्फ अप्रैल फूल पर मूर्ख बनाते हैं, लेकिन बीजेपी 365 दिन लोगों को मूर्ख बनाती है: 25 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

25 Nov, 23:54 (IST)

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि लोग सिर्फ अप्रैल फूल पर मूर्ख बनाते हैं, लेकिन बीजेपी 365 दिन लोगों को मूर्ख बनाती है.

25 Nov, 23:36 (IST)

कोरोना के हिमाचल प्रदेश में आज 837 नए केस पाए गए. राहत की बात है कि इस महामारी से 99 मरीज ठीक भी हुए हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार राज्य में पीड़ितों की कुल संख्या बढ़कर 36,566 हो गई हैं. जिसमें 28,080 लोग ठीक होने वाले और 7,875 एक्टिव केस और 575 मौतें शामिल हैं

25 Nov, 23:21 (IST)

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमला हुआ है. पार्टी की तरफ से आरोप हैं कि टीएमसी की तरफ से हमला करवाया गया हैं

25 Nov, 22:55 (IST)

राहुल गांधी ने अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना के निधन पर जताया दुःख

25 Nov, 22:54 (IST)

कोरोना के झारखंड में आज 237 नए केस पाए गए. वहीं इस महामारी से 3 मरीजों की मौत हुई हैं. राहत की बात है कि 316 संक्रमित ठीक हुए हैं.

25 Nov, 22:10 (IST)

अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार डिएगो माराडोना का दिल का दौरा पड़ने से निधन: रायटर

25 Nov, 21:14 (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लखनऊ विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया.

25 Nov, 20:11 (IST)

महाराष्ट्र में कोरोना से आज 65 लोगों की मौत, पिछले 24 घंटे में 6159 नए केस

25 Nov, 19:13 (IST)

उत्तराखंड: # COVID-19 के मद्देनजर भक्तों को 30 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार में गंगा नदी में पवित्र स्नान करने की अनुमति नहीं होगी- जिला प्रशासन

25 Nov, 17:56 (IST)

पीएम नरेन्द्र ने लखनऊ विश्वविद्यालय के शताब्दी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विशेष डाक टिकट और 100 रुपये का सिक्का जारी किया.

Read more


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल का निधन हो गया है. इस बात की जानकारी उनके बेटे फैजल पटेल ने ट्वीट द्वारा की. उनके कहा, "आज सुबह 3.30 मिनट पर पिता अहमद पटेल का निधन हुआ है. एक महीने पहले वह कोरोना से संक्रमित हुए थे और शरीर के कई अंगों के काम बंद करने की वजह से उनकी हालत बिगड़ रही थी. खुदा उन्हें जन्नत दे. आप सभी से अनुरोध है कि कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए भीड़ इकट्ठा न करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें." 71 वर्षीय अहमद पटेल एक महीना पहले कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था. अहमद पटेल 15 नवंबर से आईसीयू में भर्ती थे.

वहीं तूफान निवार आज तमिलनाडु के कराईकाल और महाबलीपुरम के बीच हिट होने वाला है. 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलने की आशंका है. इससे पहले तटीय इलाकों से लोगों को निकालने का काम जारी है. एनडीआरफ के मुताबिक, तमिलनाडु में 12 टीमें, पुदुचेरी में दो टीमें और कराईकाल में एक टीम का गठन किया गया है.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

बता दें कि दिल्ली में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 24 घंटे में देश की राजधानी में 6224 नए मामले सामने आए हैं और 109 लोगों की मौत हुई है. इसी के साथ दिल्ली में लगातार पांचवें दिन 100 से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा है. राजधानी में कोरोना के कुल 5,40,541 केस हो गए हैं. पिछले 24 घंटे में 4943 मरीज ठीक हुए हैं. अब तक कुल 4,93,419 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. दिल्ली में कोरोना के 38,501 एक्टिव केस हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Live Score Update: शारजाह में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट