देश

Delhi: छेड़छाड़ के बाद बैंक महिला बैंकर ने ऑटो से लगाई छलांग, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

महिला ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन के लिए शाहदरा के दुर्गापुरी से ऑटोरिक्शा ले गई. ऑटो जब आईजीआई स्टेडियम के पास पहुंचा तो 28 वर्षीय ड्राइवर ने उसके साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी. उसने उसका पर्स और मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की और उसे गलत तरीके से छुआ.

Delhi: छेड़छाड़ के बाद बैंक महिला बैंकर ने ऑटो से लगाई छलांग, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मध्य दिल्ली के आईपी एस्टेट इलाके में सोमवार को एक 24 वर्षीय महिला के साथ ऑटोरिक्शा चालक ने छेड़छाड़ की. महिला मथुरा के एक बैंक में जनरल मैनेजर की पोस्ट पर काम करती है. घटना सुबह करीब छह बजे की है जब महिला निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की ओर ट्रेन से मथुरा जा रही थी. घटना के बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया. Delhi: तिहाड़ जेल में बंद कैदी ने निगला मोबाइल, एंडोस्कोपी की मदद से निकाला गया बाहर, देखें VIDEO.

महिला ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन के लिए शाहदरा के दुर्गापुरी से ऑटोरिक्शा ले गई. ऑटो जब आईजीआई स्टेडियम के पास पहुंचा तो 28 वर्षीय ड्राइवर ने उसके साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी. उसने उसका पर्स और मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की और उसे गलत तरीके से छुआ. महिला ने आरोप लगाया कि ऑटो ड्राईवर ने उसकी गर्दन पकड़ ली और उसने उसे जान से मारने की धमकी दी. उसने खुद को बचाने के लिए चलती गाड़ी से छलांग लगा दी और आरोपी उसका बैग लेकर फरार हो गया.

पुलिस ने मामले के सिलसिले में मंगलवार को कर्दमपुरी से 28 वर्षीय गोपाल नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच में खुलासा हुआ कि वारदात में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा को कई बार बेचा जा चुका है.

डीसीपी मध्य दिल्ली श्वेता चौहान ने कहा, “महिला की शिकायत के आधार पर, हमने वाहन के मालिक को पकड़ने के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से संपर्क किया, लेकिन उसने कहा कि उसने ऑटो-रिक्शा को अपने दोस्त को बेच दिया था, जिसके बाद उसने वह ऑटो किसी और को बेच दिया.

जांच के लिए मालिक को जांच के लिए बुलाया गया. उसने पुलिस को बताया कि उसने ऑटो-रिक्शा राहुल खन्ना नाम के एक फाइनेंसर को बेच दिया था. पुलिस तब फाइनेंसर के कार्यालय में गई तो पता चला कि वाहन शंकर नाम के एक अन्य फाइनेंसर के पास था.

डीसीपी ने बताया, “हम फिर शंकर से मिलने गए, जिन्होंने हमें बताया कि उन्होंने शिल्पी नाम के एक ड्राइवर को वाहन दिया था, जिसने चार महीने तक इसका इस्तेमाल किया था. शिल्पी ने खुलासा किया कि कार का इस्तेमाल कर्दमपुरी में दो भाई कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस टीम फाइनेंसर बनकर वाहन के पैसे लेने के बहाने दोनों भाइयों से उनके घर कर्दमपुरी में मिलने गई. घर में मौजूद शख्स ने कहा कि उसके भाई गोपाल ने ऑटो-रिक्शा लिया था और कुछ समय बाद वापस आ जाएगा. गोपाल वापस आया तो उससे वाहन के बारे में पूछताछ की गई.

पुलिस ने कहा, "हमने महिला की शिकायत के आधार पर ड्राइवर की पहचान की थी. गोपाल को उसके घर से गिरफ्तार किया गया था." पुलिस ने गोपाल के घर से चोरी का फोन और चार्जर भी बरामद किया जो शिकायतकर्ता का था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2022 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).