उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 21 ट्रेनें लेट

उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली करीब 21 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देर से पहुंचीं. यह जानकारी रेलवे के अधिकारियों ने शुक्रवार को दी. उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 21 ट्रेनें अपने तय समय से दो से छह घंटे की देरी से चल रही हैं.

ट्रेन लेट (Photo Credits: IANS)

उत्तर भारत (North India) के कई क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली करीब 21 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देर से पहुंचीं. यह जानकारी रेलवे के अधिकारियों ने शुक्रवार को दी. उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 21 ट्रेनें अपने तय समय से दो से छह घंटे की देरी से चल रही हैं.

उन्होंने कहा कि जबलपुर-नई दिल्ली महाकौशल एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से, रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस 4.15 घंटे से भी अधिक देरी से, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 3.30 घंटे की देरी से, जबकि मालदा-नई दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस 3.45 घंटे की देरी से चली है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली समेत उत्तर भारत में बढ़ी ठंड: घने कोहरे के कारण 17 से ज्यादा ट्रेन लेट, फ्लाइट्स भी प्रभावित

यहां तक कि गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस अपने तय समय से 3.30 घंटे देरी से चली और हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से और चेन्नई-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से चली है. वहीं गुरुवार को भी घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली करीब 25 ट्रेनें अपने तय समय से काफी देर से पहुंची थीं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड