Rajasthan Shocker: राजस्थान के सीकर में 2 छात्रों ने किया सुसाइड, एक 10वीं का छात्र और दूसरा कर रहा था NEET की तैयारी
(Photo : X)

Rajasthan Shocker: राजस्थान के सीकर में दो छात्रों ने सुसाइड कर लिया है. मृतक छात्रों में एक NEET की तैयारी कर रहा था, जबकि दूसरा 10वीं की पढ़ाई कर रहा था. पुलिस के मुताबिक, करौली जिले के शैलेश सैनी को उसके परिजन सीकर की एक अकेडमी स्कूल में पढ़ने के लिए छोड़कर गए थे. इसके बाद 30 जून देर रात हॉस्टल के कमरे में उसने फांसी लागकर अपनी जान ले ली. जबकि जयपुर का दूसरा छात्र विशाल यादव NEET की तैयारी कर रहा था. उसने 26 जून को सीकर के एक कोचिंग संस्थान में एडमिशन लिया था. 1 जुलाई की सुबह विशाल यादव अपने छोटे भाई को कमरे में सोने की बात कहकर अंदर चला गया और फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल, पुलिस दोनों ही घटनाओं की जांच में जुटी हुई है.

राजस्थान के सीकर में 2 छात्रों ने किया सुसाइड