कर्नाटक में कोरोना से 2 और मरीजों की हुई मौत, 9 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या पहुंची 598

कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमित और दो मरीजों की मौत हो गई और 9 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 598 हो गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी शनिवार को दी. इसी तरह बेंगलुरु शहर में 63 वर्षीय एक कोराना मरीज की शनिवार सुबह मौत हो गई. वह मधुमेह, हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से भी पीड़ित था.

कोरोना से जंग (Photo Credit-PTI)

कर्नाटक में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित और दो मरीजों की मौत हो गई और 9 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 598 हो गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी शनिवार को दी. स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि बीदर निवासी 82 साल के एक बुजुर्ग को सोमवार को फेफड़े में संक्रमण की वजह से सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

जांच में कोराना संक्रमण पाया गया. अगले दिन मंगलवार को बुजुर्ग की मौत हो गई. यह राज्य में कोराना से चौबीसवीं मौत थी. बेंगलुरु से 690 किलोमीटर उत्तर बीदर में 15 पॉजिटिव मामले सामने आए, जिनमें से छह सक्रिय हैं और आठ मरीज ठीक हो गए. बुजुर्ग की मौत इस जिले में कोराना से पहली मौत थी.

यह भी पढ़ें: COVID-19 लॉकडाउन के कारण गोवा के शराब कारोबारियों को बिक्री में 70 फीसदी गिरावट की आशंका

इसी तरह बेंगलुरु शहर में 63 वर्षीय एक कोराना मरीज की शनिवार सुबह मौत हो गई. वह मधुमेह, हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से भी पीड़ित था. उसका डायलिसिस भी हुआ था. इसकी मौत राज्य में कोरोना से 25वीं मौत है. बेंगलुरु शहरी इलाके में कोराना के सबसे ज्यादा 141 मरीजों का पता चला है, जिनमें से 66 सक्रिय हैं और 69 को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Thane Crime: ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या; इलाके में तनाव, SRPF तैनात