Tamil Nadu Accident: तमिलनाडु में भीषण हादसा, बस-मिनी ट्रक की टक्कर में 2 की मौत, 34 घायल
तमिलनाडु के पोलाची में बुधवार तड़के एक निजी बस और मिनी ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य घायल हो गए
Tamil Nadu Accident: तमिलनाडु के पोलाची में बुधवार तड़के एक निजी बस और मिनी ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. दुर्घटना पोलाची-पलक्कड़ राजमार्ग पर अय्यमपलयम में हुई जब 30 यात्रियों को लेकर बस एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन ट्रक से टकराकर पलट गई और नारियल के बगीचे में गिर गई.
मृतकों की पहचान 55 वर्षीय नटराज और 50 वर्षीय किट्टसामी के रूप में हुई है. यह भी पढ़े: Accident in Tamil Nadu: तमिलनाडु में बस-लॉरी के बीच भीषण टक्कर, 1 की मौत, 10 घायल
घायलों में से छह को कोयंबटूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और बाकी को पोलाची के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Tags
संबंधित खबरें
Navi Mumbai News: नवी मुंबई की सड़कों पर अब महिलाएं संभालेंगी स्टीयरिंग, NMMT में 400 महिला ड्राइवरों की होगी भर्ती
Maharashtra Transport Strike Called Off: महाराष्ट्र में टला ट्रांसपोर्टरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, सरकार के आश्वासन के बाद परिवहन सेवाएं सामान्य
Maharashtra Transport Strike: आज मुंबई-पुणे समेत पूरे राज्य में चक्का जाम, कैब, बस और ऑटो सेवाएं प्रभावित
Yamuna Expressway Accident: यूपी के यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस ने ईको वैन को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत (Watch Video)
\