बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने कहा कि शुक्रवार तक शहर में धारा 144 लागू रहेगी. उन्होंने कहा कि 24 लोगों को हिरासत में लिया गया है और 8 मामले दर्ज किए गए हैं. विधायक रिजवान अरशद और रामचंद्र गुहा के खिलाफ भी मामले दर्ज किए गए हैं.
बेंगलुरु में शुक्रवार तक धारा 144 रहेगी लागू, 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज: 19 दिसंबर 2019 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE
दिल्ली के वसंत विहार में निर्भया गैंगरेप मामले में फांसी की सजा पाए चारों दोषियों में पवन कुमार गुप्ता ने घटना के समय नाबालिक होने को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की हैं है. उसके इस याचिका पर आज सुनवाई होने वाली है.
दिल्ली के वसंत विहार में निर्भया गैंगरेप मामले में फांसी की सजा पाए दोषियों में पवन कुमार गुप्ता ने घटना के समय नाबालिग होने की बात कह दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की हैं है. पवन का दावा है कि दिसंबर 2012 में जब यह वारदात हुई थी तब वह नाबालिग था. पवन गुप्ता की तरफ से दायर की गई याचिका में कहा गया है कि घटना के बाद उसकी उम्र का पता लगाने के लिए ओसिफिकेशन टेस्ट (हड्डियों की जांच से उम्र का पता लगाना) नहीं किया गया था. इसलिए उसके इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट की तरफ से उसे फांसी की सजा में उसे रियायत दी जाए. जो आज दोषी पवन की तरफ से दायर उसके याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई होने वाली हैं.
वहीं इस पूरे घटना पर निर्भया की मां के साथ पूरा देश चहता हैं कि इस केस में किसी भी आरोपी को क्षमा याचना दी जाए. बल्कि सभी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए. ताकि देश में बच्चियों और महिलाओं के साथ घटित होने वाली घटनाओं पर रोक लगाया जा सके. बता दें कि देश में महिलाएं, बच्चियों के साथ रेप और हत्या के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं.
आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर में प्रदर्शन जारी है. इस कानून के विरोध में आज लेफ्ट पार्टियों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है. खबरों के अनुसार लेफ्ट इस इस बंद में समाजवादी, आरजेडी के साथ विपक्षी पार्टियों का समर्थन हैं. लेफ्ट के इस बंद का गुरुवार सुबह ही बिहार के कुछ इलाकों में लेफ्ट कार्यकर्ताओं ने ट्रेन को रोक दिया. वहीं देश में हालात ना बिगड़ें कुछ शहरों में धारा 144 लगा दी गई है.