विश्वास मत पर स्पीकर से बोले येदियुरप्पा- गवर्नर के आखिरी पत्र में कहा गया है कि वोटिंग आज खत्म होना चाहिए.
विश्वास मत पर स्पीकर से बोले येदियुरप्पा- गवर्नर के आखिरी पत्र में कहा गया है कि वोटिंग आज खत्म होना चाहिए: 19 जुलाई 2019 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE
19 जुलाई 2019 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE
कर्नाटक में चल रहे सियासी नाटक अभी भी जारी है. कांग्रेस-जेडीएस सरकार का बहुमत परीक्षण होने से गुरुवार को स्थिति साफ होने की उम्मीद थी लेकिन भारी हंगामे के बीच स्पीकर ने बिना वोटिंग करवाए विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार तक स्थगित कर दी. इससे नाराज नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने पार्टी के सभी विधायकों के रात भर सदन में ही धरना देने की घोषणा की. उन्होंने कहा, जब तक विश्वास प्रस्ताव पर फैसला नहीं होता हमारे विधायक सदन में रहेंगे.
राज्यपाल ने सदन में इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित होने को ध्यान में रखते हुए समय सीमा दी. गुरुवार को वजुभाई वाला ने कुमारस्वामी को लिखे एक पत्र में कहा, "मुझे सूचित किया गया है कि सदन की कार्यवाही गुरुवार को स्थगित हो गई है. इन परिस्थितियों में मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप सदन में कल (शुक्रवार) अपराह्न डेढ बजे तक या इससे पहले बहुमत साबित करें.''
आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने महाराष्ट्र पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है 100 से ज्यादा एनकाउंटर कर चुके प्रदीप शर्मा फिलहाल ठाणे क्राइम ब्रांच में तैनात थे. उन्होंने अपने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. माना जा रहा है कि प्रदीप शर्मा राजनीति जॉइन कर सकते हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में शिवसेना के टिकट से चुनाव लड़ सकते हैं.