हरियाणा पुलिस की बड़ी सराहना, इस साल लापता 1,716 बच्चों को उनके परिवार से मिलवाया
हरियाणा पुलिस की बड़ी सराहना, इस साल लापता 1,716 बच्चों को उनके परिवार से मिलवाया
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस (Haryana Police) ने मंगलवार को कहा कि इस साल लापता हुए 1,716 बच्चों का पता लगाया गया है और उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया गया। खोजे गए बच्चों में 771 लड़के और 945 लड़कियां थीं. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उनमें से कुछ लंबे समय से लापता थे. पुलिस ने इस साल 1,189 बाल भिखारियों और 1,941 बाल श्रमिकों को भी बचाया है.
पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के अलावा, अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने लापता बच्चों को ट्रेस करने और फिर से उनके परिवार से मिलाने को प्राथमिकता दी. उन्होंने कहा कि अपराध शाखा की विशेष मानव-तस्करी रोधी इकाई ने 283 बच्चों का पता लगाया.
संबंधित खबरें
Rapper Badshah: विवादित गाने को लेकर रैपर बादशाह की बढ़ीं मुश्किलें, हरियाणा में FIR दर्ज, लुक आउट नोटिस जारी
Animal Cruelty In Haryana: हरियाणा में होली के जश्न के बीच शर्मनाक हरकत, गाय को जबरन पिलाई शराब, VIDEO देख लोग भड़के
Haryana Police Recruitment 2026: हरियाणा पुलिस में नौकरी का सुनहरा मौका, कांस्टेबल भर्ती के 5,500 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन की प्रक्रिया
Faridabad Gangrape: फरीदाबाद में शर्मनाक वारदात, लिफ्ट देने के बहाने 25 वर्षीय युवती के साथ चलती वैन में गैंगरेप
\