देश

Nagpur RPF Railway: विशाखापट्टनम-एलटीटी एक्सप्रेस में लावारिस हालत में ट्रॉली बैग से मिला 13 किलों गांजा

विशाखापट्टनम-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में दरेकसा-सालेकसा सेक्शन के पास कोच में 13 किलों गांजा लावारिस ट्रॉली बैग में मिला है.

Nagpur RPF Railway: विशाखापट्टनम-एलटीटी एक्सप्रेस में लावारिस हालत में ट्रॉली बैग से मिला 13 किलों गांजा
Credit -FB

नागपुर आरपीएफ विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. विशाखापट्टनम-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में दरेकसा-सालेकसा सेक्शन के पास कोच में 13 किलों गांजा लावारिस बैग में मिला है. ये गांजा एक ट्रॉली बैग में मिला है. जिसकी कीमत 2 लाख 68 हजार रुपये बताई जा रही है. आरपीएफ ने बैग को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए विभाग को सौंप दिया है. जानकारी के मुताबिक़ ट्रेन नंबर 22847 विशाखापट्टनम-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अनुरक्षण टीम के सब -इंस्पेक्टर विजय भालेकर और उनकी टीम को चेकिंग के दौरान बी-2 कोच में एक लावारिस ट्रॉली बैग मिला . यह भी पढ़े :MP Shocker: रेलकर्मी, उसकी पत्नी और दो बेटियों ने चलती ट्रेन के आगे छलांग लगाई

इस बैग के बारे में जब बैठे हुए लोगों से पूछताछ की तो किसकी बैग है, इसके बारे में जानकारी नही मिल पाई. इसके बाद टीटीई के सामने टीम ने बैग को खोला तो उसमें से टेप में लिपटे हुए 7 पैकेट गांजे के मिले. इसके बाद टीम ने गोंदिया रेलवे स्टेशन पर उतारकर रेलवे सुरक्षा बल को यह गांजा सौंपा गया.पिछले कई दिनों से आरपीएफ की टीम ने कई बड़े तस्करों को पकड़ा है. गांजे से लेकर शराब तक की तस्करी करनेवालों को रोका है. लगातार हो रही कार्रवाई के बाद भी तस्करों के हौसले बुलंद है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2024 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).