जम्मू-कश्मीर में पांच ड्रग पेडलर्स गिरफ्तार: 11 फरवरी 2021 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

12 Feb, 00:07 (IST)

जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने कुलगाम और बडगाम जिलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से मादक पदार्थ भी बरामद किया है. गिरफ्तार लोगों की पहचान आरएस पोरा जम्मू के निवासी मोहिंदर सिंह और हरपाल सिंह के रूप में हुई है.

12 Feb, 00:00 (IST)

चीन सरकार ने BBC न्यूज के प्रसारण पर अपने देश में रोक लगा दी है. रोक लगाने के पीछे शिनजियांग में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न और कोरोना वायरस महामारी के प्रबंधन को लेकर कथित गलत रिपोर्टिंग का हवाल दिया गया है

11 Feb, 23:57 (IST)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा विरोध सिर्फ किसानों तक सीमित नहीं है. राहुल ने कहा कि इन कानूनों को वापस लेना होगा, क्योंकि इसके विरोध को अब पूरे देश का समर्थन मिल गया है.

11 Feb, 23:21 (IST)

आईपीएल 2021 की नीलामी की लिए खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट गुरुवार को जारी हो गई. 18 फरवरी को होने वाली इस बार की नीलामी में 292 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी.

11 Feb, 23:17 (IST)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में कल सुबह 11 बजे देंगी बजट पर चर्चा का जवाब

11 Feb, 22:37 (IST)

राज्यसभा की 13 फरवरी को होने वाली बैठक स्थगित.

11 Feb, 22:22 (IST)

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उत्तराखंड में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की.

11 Feb, 21:45 (IST)

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने दावा किया है कि भारत 7 मीलियन कोरोना वैक्सीन डोज देने वाला सबसे तेज देश है.

11 Feb, 21:32 (IST)

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. आग बुझाने का काम जारी है.

11 Feb, 21:17 (IST)

किसान नेता राकेश टिकैत ने ऐलान किया है कि एमएसपी से कम पर किसी की फसल नहीं बिकने देंगे

Read more


बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के एक दिवसीय देरे पर रहेंगे. आज अमित शाह विधानसभा के चुनाव को ध्यान में रखते हुए कूचबिहार से बीजेपी की परिवर्तन यात्रा की चौथे चरण की शुरुआत करते हुए ठाकुरबाड़ी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. जिसके बाद श्याम को कोलकाता में पार्टी के सोशल मीडिया के अधिकारी के साथ बैठक करेंगे. विधानसभा चुनाव को देखते हुए ठाकुरनगर इस बार बंगाल की राजनीति में काफी अहम मुद्दा माना जा रहा है.

वहीँ दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या 10.69 करोड़ के पार पहुंच गई है जबकि 23.41 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. देश में टीकाकरण भी चल रहा है और अबतक करीब 60 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. इस बीच अब कोरोना पर राहत मिलने वाली खबर आई है. सरकार ने बताया है कि पिछले तीन हफ्ते में सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 से मौत का कोई नया मामला नहीं आया है. वहीं, पिछले 24 घंटे में 15 राज्यों में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में 602 जिलों में कोरोना संबंधी एक भी मौत का मामला सामने नहीं आया है. वहीं पिछले 1 सप्ताह में सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, दादरा और नागर हवेली, मिजोरम, नगालैंड और लक्षद्वीप से पिछले तीन हफ्ते में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया है.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

वहीँ काला हिरण शिकार मामले में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ अपनी अपील की सुनवाई के लिए सलमान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जोधपुर सेशन कोर्ट में पेश हुए, 2003 में जोधपुर सेशन कोर्ट में झूठा हलफनामा जमा करने के लिए 'गलती' से माफी मांगी. वहीँ इस मामले का अंतिम फैसला आज  सुनाया जाएगा. बता दें की सलमान खान को 1998 में जोधपुर के पास कांकाणी गांव में दो काले रंग के हिरण के शिकार के आरोप में सलमान खान, सोनाली बेंद्रे, सैफ अली खान और नीलम को गिरफ्तार किया गया था. हालांकि निचले कोर्ट ने सैफ अली खान, नीलम, सोनाली बेंद्रे को इस केस में दोष मुक्त करार कर दिया था. सलमान खान पर आज इस केस में अहम सुनवाई होनेवाली है. एक्टर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Lalbaugcha Raja Live Darshan: मुंबई में आज से गणेशोत्सव की धूम, घर बैठे ऐसे करें लालबागचा राजा के लाइव दर्शन

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड