पुणे के शिरूर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. एक 11 साल के बच्चे की तेंदुए के हमले में मौत हो गई. घटना शिरूर के दहीवडी गांव की है. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. बच्चे का नाम यश सुरेश गायकवाड है. बच्चा पांचवी क्लास में पढता था. जानकारी के मुताबिक़ बच्चा सुबह खेत में गया हुआ था.
काफी देर तक जब वो वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की , तभी यश गन्ने के खेत में मूर्त हालत में दिखाई दिया. यश पर तेंदुए ने हमला करने के कारण पुरे गांव में शोक पसर गया है. इस घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई. पिछले कुछ महीनों से शिरूर तहसील के दहीवडी गांव के परिसर में तेंदुआ दिखाई दे रहा है. ये भी पढ़े :Karad Video: बिजली का करंट लगकर दो बैलों की दर्दनाक मौत, तो वही तीन किसान हुए जख्मी
इस क्षेत्र में घने पेड़ और गन्ने के खेत है. इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे.
पिछले कुछ दिनों से इस परिसर में तेंदुए की दहशत लोगों में है. कुछ दिनों में ही तेंदुए के हमले में तीन लोगों की मौत हो चुकी है. तेंदुए को पकड़ने के लिए दहीवडी गांव में छह पिंजरे लगाएं गए है, इसके साथ ही ट्रैप कैमरे भी लगाएं गए है. इसके साथ ड्रोन कैमरे से भी ध्यान दिया जाएगा. तेंदुए के पैरों के निशान भी लिए गए है.











QuickLY