Delhi Fire: दिल्ली में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 लोगों की जलकर मौत 4 गंभीर रूप से घायल- VIDEO
Fire Credit- ANI

Delhi Fire: दिल्ली में नरेला के भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस घटना में 11 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया है. वहीं चारों घायलों को राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. मृतक व्यक्तियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग गुरुवार शाम करीब 5:25 बजे लगी थी. घटना की जानकारी के बाद मौके पर 6 फायर टेंडर भेजे गए. हमने 4 घंटे में आग पर काबू पा लिया था, लेकिन तब तक 11 लोगों की जान जा चुकी थी. मृतकों में सभी मजदूर हैं. NDRF की टीम भी मौके पर मौजूद है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. हमें 2 और लोगों के फंसे होने की आशंका है. फिलहाल, आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है.

देखें VIDEO: