मुख्य समाचार
Mohammad Rizwan और Imam-ul-Haq से होगी पूछताछ, ड्रेसिंग रूम लीक मामले में पाकिस्तान की साइबर एजेंसी ने भेजा समन
Siddharth RaghuvanshiGeo News की रिपोर्ट के अनुसार, NCCIA ने सोमवार 7 सितंबर को दोनों खिलाड़ियों को नोटिस जारी करते हुए 11 सितंबर, शुक्रवार को लाहौर स्थित एजेंसी के कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया है. जांच के दौरान अधिकारियों का फोकस दोनों खिलाड़ियों के मोबाइल फोन से प्राप्त जानकारी पर रहेगा.
ND vs AFG 1st T20I 2026: BRICS Summit के चलते बदलेगा भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 का शेड्यूल? दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने DDCA से की मांग
Siddharth Raghuvanshiफिलहाल दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने केवल DDCA से मैच की तारीख बदलने का अनुरोध किया है. BCCI या ACB की ओर से अभी तक किसी भी तरह के बदलाव की पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों और दिल्लीवासियों की नजर अब आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई है कि 13 सितंबर को होने वाला भारत-अफगानिस्तान पहला टी20 मुकाबला अपने तय कार्यक्रम के अनुसार होगा या उसकी तारीख बदली जाएगी.
Chinese Port Fire: चीन के किंगदाओ बंदरगाह पर कार्गो जहाज में भीषण आग, 20 लोगों की मौत, 5 लापता
Siddharth Raghuvanshiचीन के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित किंगदाओ पोर्ट दुनिया के सबसे व्यस्त शिपिंग हब में से एक माना जाता है. यहां बड़ी मात्रा में अंतरराष्ट्रीय समुद्री माल ढुलाई के साथ-साथ जहाजों की मरम्मत का काम भी किया जाता है. फिलहाल अधिकारियों ने मृतकों और चालक दल के सदस्यों की राष्ट्रीयता या आग लगने के सटीक कारणों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.
Rohit Sharma Retirement: 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट की अटकलों के बीच दिया बड़ा बयान
Siddharth Raghuvanshiरिपोर्ट्स के अनुसार, सितंबर 2026 में हुई BCCI की समीक्षा बैठक में भी रोहित शर्मा के भविष्य पर चर्चा हुई थी. बताया गया कि बोर्ड फिलहाल उन्हें लंबी अवधि के बजाय सीरीज दर सीरीज आधार पर आंकने की रणनीति पर काम कर रहा है. हालांकि, रोहित शर्मा की हालिया फॉर्म यह दिखाती है कि वह अभी भी भारतीय टीम के लिए अहम खिलाड़ी हैं.
BRICS Summit 2026: 11 से 13 सितंबर तक बंद रहेगा दिल्ली मेट्रो म्यूजियम, DMRC ने जारी की एडवाइजरी
Siddharth Raghuvanshiनई दिल्ली में आयोजित हो रहे 18वें BRICS Summit के लिए भारत मंडपम में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल पहुंच रहे हैं. इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को देखते हुए केंद्र सरकार के कई कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सुप्रीम कोर्ट में 11 सितंबर, शुक्रवार को अवकाश घोषित किया गया है.
Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम बांग्लादेश महिला सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
Siddharth Raghuvanshiग्रुप चरण में लगातार तीन बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी. बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा, श्री चरणी और प्रेमा रावत टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगी. दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम सोभाना मोस्तारी, शारमिन अख्तर, निगार सुल्ताना और मारूफा अख्तर के दम पर भारत को कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगी.
Air India Pilot Drug Test: अब सभी पायलटों का होगा साइकोएक्टिव पदार्थ टेस्ट, DGCA ने जारी किया नया आदेश
Siddharth RaghuvanshiAAIB ने अपनी रिपोर्ट में साइकोएक्टिव पदार्थ और विमान में हुई तकनीकी घटना के बीच कोई सीधा संबंध स्थापित नहीं किया. रिपोर्ट के अनुसार सह-पायलट ने समय रहते स्थिति को संभाला, बाद में पायलट-इन-कमांड ने नियंत्रण अपने हाथ में लिया और विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतार लिया गया.
Zepto Dark Store Raid: जयपुर में खराब स्टोरेज पर बड़ी कार्रवाई, 1,550 दूध-दही के पैकेट नष्ट, 100 किलो खाद्य सामग्री जब्त
Siddharth Raghuvanshiखाद्य सुरक्षा विभाग ने Zepto प्रबंधन को नोटिस जारी कर तापमान नियंत्रण, स्टोरेज व्यवस्था और साफ-सफाई में तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों ने स्टोर मैनेजर कैलाश चंद मीणा की मौजूदगी में Pintola पीनट बटर और शहद के नमूने भी जांच के लिए स्टेट सेंट्रल फूड लेबोरेटरी भेजे हैं.
India Women vs Bangladesh Women, Semi Final 1 Match Toss Winner Prediction: दुबई में भारत और बांग्लादेश के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? सेमीफाइनल से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी
Siddharth Raghuvanshiभारत और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है. दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. ऐसे में मुकाबले के साथ-साथ टॉस भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. आइए जानते हैं इस मैच में टॉस किस टीम के पक्ष में जा सकता है.
India Women vs Bangladesh Women T20I Stats: महिला टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और बांग्लादेश का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े
Siddharth Raghuvanshiभारत ने ग्रुप चरण में थाईलैंड, हॉन्ग कॉन्ग, चीन और पाकिस्तान को हराकर लगातार तीन जीत दर्ज कीं. दूसरी ओर बांग्लादेश ने इंडोनेशिया और यूएई को हराया, जबकि उसे श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है. आइए मैच से पहले दोनों टीमों के टी20 अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.
Seasonal Flu Vaccine: भारत में फ्लू टीकों की कोई कमी नहीं; ICMR ने खारिज की अफवाहें, कहा- H1N1 पर दोनों स्ट्रेन के टीके हैं प्रभावी
Anita Ramभारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने देश में मौसमी इन्फ्लूएंजा के टीकों की कमी संबंधी मीडिया खबरों का खंडन किया है. शीर्ष चिकित्सा अनुसंधान संस्था ने स्पष्ट किया है कि भारत की प्रमुख फार्मेसियों और खुदरा दवा दुकानों में मौसमी फ्लू के टीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं. आईसीएमआर ने बताया कि बाजार में उपलब्ध 'उत्तरी गोलार्ध' और 'दक्षिणी गोलार्ध' दोनों तरह के टीकों के फॉर्मूलेशन वर्तमान में फैल रहे H1N1 वायरस स्ट्रेन के खिलाफ पूरी तरह प्रभावी हैं.
India Women vs Bangladesh Women, Semi Final 1 Match Key Players To Watch: सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश के बीच होगी जोरदार टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें
Siddharth Raghuvanshiभारत की ओर से स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा पर सभी की नजरें रहेंगी. गेंदबाजी में श्री चरणी और प्रेमा रावत भी अहम भूमिका निभा सकती हैं. दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम शोभना मोस्टारी, शारमिन अख्तर, निगार सुल्ताना और मारुफा अख्तर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.
India Women vs Bangladesh Women Dream11 Prediction: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम
Siddharth Raghuvanshiभारत और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. हरमनप्रीत कौर की टीम लगातार तीन मुकाबले जीतकर शानदार लय में है, जबकि बांग्लादेश ने भी टूर्नामेंट में दो जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. ऐसे में फैंटेसी क्रिकेट खेलने वाले यूजर्स के लिए सही खिलाड़ियों का चयन काफी अहम रहने वाला है.
Fresh Trouble For Pakistan Team In England: इंग्लैंड में पाकिस्तान अंडर-19 टीम के साथ हुई बड़ी गलतफहमी, प्रवासी समझकर होटल के बाहर जुटी भीड़; पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
Siddharth Raghuvanshiगौरतलब है कि इस घटना से दो दिन पहले पोर्ट्समाउथ में करीब 120 प्रवासियों को लेकर आए एक नाव के बाद विरोध प्रदर्शन हुआ था. इसी पृष्ठभूमि में सोशल मीडिया पर फैली अफवाह ने पाकिस्तान अंडर-19 टीम को भी निशाना बना दिया.
Bank Strike on September 11: PLI पर सरकार के पीछे हटने के बावजूद 11 सितंबर को क्यों हड़ताल पर हैं बैंक कर्मचारी? 5-डे बैंकिंग और पेंशन संशोधन मुख्य वजह
Anita Ramकेंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए लाई गई विवादित परफॉर्मेंस-लिंक्ड इंसेंटिव योजना को फिलहाल स्थगित करने के फैसले के बावजूद देशभर के बैंक कर्मचारी शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। करीब 8 लाख बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले 'यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस' ने स्पष्ट किया है कि सरकार का यह कदम उनकी सबसे अहम मांग—'5-डे बैंकिंग' (सप्ताह में पांच दिन काम)—को हल नहीं करता है.
Telangana Road Accident: तेलंगाना में बिजली के खंभे से टकराने के बाद डीसीएम वैन में लगी भीषण आग; चालक और करीब 200 बकरियां जिंदा जलीं, 5 घायल
Anita Ramतेलंगाना के महबूबनगर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में वाहन चालक और लगभग 200 बकरियों की जिंदा जलकर मौत हो गई. यह हादसा भूथपुर गांव के पास उस समय हुआ जब बकरियों से लदी एक तेज रफ्तार डीसीएम वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई
England vs Pakistan, 3rd Test Match Day 2 Live Score Update: एजबेस्टन में दूसरे दिन का खेल जारी, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
Siddharth Raghuvanshiइंग्लैंड की बल्लेबाजी में बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक और जॉर्डन कॉक्स जैसे बल्लेबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, ओली रॉबिन्सन और जोश टंग टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे. दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम को बाबर आजम, शान मसूद, सऊद शकील और सैम अयूब से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी.
Guruvayur Temple 400 Weddings: केरल के गुरुवायुर मंदिर में 13 सितंबर को 400 से अधिक शादियां; चिंगम महीने के शुभ संयोग पर सुबह 4 बजे से सजेंगे 6 मंडप
Anita Ramकेरल के त्रिशूर जिले में स्थित ऐतिहासिक गुरुवायुर श्रीकृष्ण मंदिर 13 सितंबर 2026 को एक ही दिन में 400 से अधिक शादियों का गवाह बनने जा रहा है। गुरुवायुर देवस्वोम के अनुसार, इस दिन के लिए अब तक 409 शादियों की आधिकारिक बुकिंग हो चुकी है. मलयालम कैलेंडर के अनुसार चिंगम महीने का अंतिम रविवार होने के चलते इसे विवाह संस्कारों के लिए अत्यंत शुभ मुहूर्त माना जाता है.
Palnadu Medical Mystery: आंध्र प्रदेश में महिला के पेट से निकले 14 पेन, 5 लकड़ी के चम्मच और मोमबत्ती; डॉक्टरों ने लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कर बचाई जान
Anita Ramआंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के नरसारावपेटा स्थित एक निजी अस्पताल में दुर्लभ और हैरान कर देने वाला मेडिकल मामला सामने आया है. यहां के माताश्री अस्पताल में डॉक्टरों ने लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के जरिए 33 वर्षीय एक महिला के पेट से 14 पेन, पांच लकड़ी के चम्मच और एक मोमबत्ती सुरक्षित बाहर निकाली है. पेट और सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां जांच के दौरान पाचन तंत्र में भारी संख्या में बाहरी वस्तुएं फंसी मिलीं.
IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final Match Dubai Pitch Report: दुबई में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाजों का होगा जलवा? सेमीफाइनल मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट
Siddharth Raghuvanshiभारत महिला और बांग्लादेश महिला टीम के बीच यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है. भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है, जबकि बांग्लादेश ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम-4 में जगह बनाई है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.