ND vs AFG 1st T20I 2026: BRICS Summit के चलते बदलेगा भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 का शेड्यूल? दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने DDCA से की मांग
फिलहाल दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने केवल DDCA से मैच की तारीख बदलने का अनुरोध किया है. BCCI या ACB की ओर से अभी तक किसी भी तरह के बदलाव की पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों और दिल्लीवासियों की नजर अब आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई है कि 13 सितंबर को होने वाला भारत-अफगानिस्तान पहला टी20 मुकाबला अपने तय कार्यक्रम के अनुसार होगा या उसकी तारीख बदली जाएगी.
क्या IND vs AFG के पहले T20I 2026 का शेड्यूल बदला जाएगा?
सुरक्षा व्यवस्था बनी बड़ी चुनौती
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त (ट्रैफिक) दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि BRICS Summit के दौरान विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधिमंडलों की आवाजाही को देखते हुए राजधानी में व्यापक सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन लागू किया जा रहा है.
पुलिस के अनुसार, एक तरफ विश्व नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और दूसरी ओर 20,000 से 30,000 दर्शकों की मौजूदगी वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की सुरक्षा संभालना एक बड़ी चुनौती होगी. इसके अलावा अरुण जेटली स्टेडियम आने-जाने वाले कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और नियंत्रित आवाजाही लागू रहने की संभावना है.
11 से 13 सितंबर तक ट्रैफिक एडवाइजरी लागू
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पहले ही 11 से 13 सितंबर के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर चुकी है. राजधानी के कई इलाकों को 'कंट्रोल्ड एरिया' घोषित किया गया है और कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा.
BRICS Summit के कारण अदालतों की सुनवाई और नेशनल लोक अदालत की तारीखों में भी बदलाव किया गया है, जिससे इस आयोजन की व्यापक तैयारियों का अंदाजा लगाया जा सकता है.
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का कार्यक्रम
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जानी है.
- पहला टी20 - 13 सितंबर 2026, शाम 7:30 बजे
- दूसरा टी20 - 15 सितंबर 2026, शाम 7:30 बजे
- तीसरा टी20 - 17 सितंबर 2026, शाम 7:30 बजे
इस सीरीज में अफगानिस्तान मेजबान टीम है, जबकि भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे. वहीं, अफगानिस्तान की कमान इब्राहिम जादरान के हाथों में होगी.
क्या बदलेगा पहले टी20 का शेड्यूल?