Mohammad Rizwan और Imam-ul-Haq से होगी पूछताछ, ड्रेसिंग रूम लीक मामले में पाकिस्तान की साइबर एजेंसी ने भेजा समन

Geo News की रिपोर्ट के अनुसार, NCCIA ने सोमवार 7 सितंबर को दोनों खिलाड़ियों को नोटिस जारी करते हुए 11 सितंबर, शुक्रवार को लाहौर स्थित एजेंसी के कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया है. जांच के दौरान अधिकारियों का फोकस दोनों खिलाड़ियों के मोबाइल फोन से प्राप्त जानकारी पर रहेगा.

Mohammad Rizwan, Imam-Ul-Haq Summoned By Pakistan's NCCI Agency: पाकिस्तान क्रिकेट में जारी विवाद के बीच विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और ओपनर इमाम-उल-हक की मुश्किलें बढ़ गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की National Cyber Crime Investigation Agency (NCCIA) ने दोनों खिलाड़ियों को पूछताछ के लिए समन भेजा है. यह कार्रवाई इंग्लैंड दौरे के दौरान ड्रेसिंग रूम से कथित जानकारी लीक होने और खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर उठे विवाद के बाद की जा रही है. England vs Pakistan, 3rd Test Match Day 2 Live Score Update: एजबेस्टन में दूसरे दिन का खेल जारी, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Geo News की रिपोर्ट के अनुसार, NCCIA ने सोमवार 7 सितंबर को दोनों खिलाड़ियों को नोटिस जारी करते हुए 11 सितंबर, शुक्रवार को लाहौर स्थित एजेंसी के कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया है. जांच के दौरान अधिकारियों का फोकस दोनों खिलाड़ियों के मोबाइल फोन से प्राप्त जानकारी पर रहेगा. बताया गया है कि इन मोबाइल फोन को पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने कब्जे में लिया था और बाद में जांच एजेंसियों को सौंप दिया गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, एक तीसरे खिलाड़ी को भी इसी मामले में नोटिस जारी किया गया है, हालांकि उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है.

इंग्लैंड दौरे के बाद PCB ने उठाए थे बड़े कदम

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. टीम पहले टेस्ट में हेडिंग्ले में एक पारी और 103 रन से हार गई, जबकि दूसरे टेस्ट में लॉर्ड्स में उसे 194 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी.

दूसरे टेस्ट में हार के बाद 31 अगस्त को PCB ने बड़ा फैसला लेते हुए मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक समेत सात खिलाड़ियों को स्वदेश वापस भेज दिया था. इसके साथ ही हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी उनके पद से हटा दिया गया. उनकी जगह माइक हेसन को बाकी दौरे के लिए टीम का मुख्य कोच बनाया गया. आधिकारिक तौर पर खिलाड़ियों की खराब फॉर्म को वजह बताया गया था, लेकिन कई रिपोर्ट्स में ड्रेसिंग रूम के अंदर अनुशासन और व्यवहार संबंधी समस्याओं का भी जिक्र किया गया.

रिजवान और इमाम के प्रदर्शन पर भी उठे सवाल

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मोहम्मद रिजवान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. उन्होंने चार पारियों में सिर्फ 61 रन बनाए, जिसमें उनके स्कोर 7, 1, 12 और 41 रहे. वहीं, इमाम-उल-हक दूसरे टेस्ट से पहले पिंडली (Calf) की चोट के कारण बाहर हो गए थे. हालांकि बाद में उनकी चोट की गंभीरता को लेकर सवाल उठे. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि चोट को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PCB इस मामले की भी आंतरिक जांच कर रहा है और यदि आरोप सही साबित होते हैं तो इमाम-उल-हक पर दो साल का प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है.

PCB भी चला रहा है अलग जांच

PCB ने 7 सितंबर को पुष्टि की थी कि खिलाड़ियों के अनुशासन और व्यवहार से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर बोर्ड ने आंतरिक अनुशासनात्मक जांच शुरू कर दी है. यह जांच NCCIA की साइबर क्राइम जांच के समानांतर चल रही है. इस बीच इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट 9 सितंबर से एजबेस्टन में खेला जा रहा है, जहां पाकिस्तान की टीम कई बड़े बदलावों के साथ मैदान में उतरी है.

जांच के बीच घरेलू क्रिकेट में खेलेंगे दोनों खिलाड़ी

चल रही जांच के बावजूद मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक को 12 सितंबर से शुरू होने वाले President's Trophy Grade-I फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल किया गया है. इमाम-उल-हक Oil and Gas Development Company Limited (OGDCL) टीम की कप्तानी भी करेंगे. NCCIA और PCB की जांच के नतीजों पर अब पूरे पाकिस्तान क्रिकेट की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इससे दोनों खिलाड़ियों के करियर और पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य पर बड़ा असर पड़ सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कौन जीतेगा टॉस? मुकाबले से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी