मुख्य समाचार

खुशखबरी! राजस्थान और तमिलनाडु के लाखों कर्मचारियों को मिली दीवाली बोनस की सौगात, चेहरे खिले

Dinesh Dubey

तमिलनाडु के कर्मचारियों को दिवाली से पहले खास तोहफा मिला है. मुख्यमंत्री के पलनिसामी ने मंगलवार को विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए बतौर दीवाली बोनस 486.92 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है. इस कदम से करीब 3.58 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा.

तमिलनाडु ऑडियो क्लिप विवाद: डी जयकुमार को कैबिनेट से हटाने की मांग तेज, मंत्री ने बताया साजिश

Bhasha

तमिलनाडु सरकार के मंत्री डी जयकुमार ने मंगलवार को एएमएमके नेता टीटीवी दिनाकरन के खेमे पर एक गर्भवती महिला को लेकर रिकार्ड की गयी बातचीत में छेड़छाड़ कर बनाये गये ऑडियो क्लिप बांटने का आरोप लगाया और कहा कि इसमें उनकी आवाज नहीं है और वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं

इलाहाबाद HC: मुख्य न्यायाधीश दिलीप भोसले हुए रिटायर, गोविंद माथुर कार्यवाहक न्यायाधीश के रूप में नियुक्त

Bhasha

न्यायमूर्ति गोविंद माथुर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. मुख्य न्यायाधीश डी.बी. भोसले आज सेवानिवृत्त हो गए. न्यायमूर्ति माथुर ने शुरुआत में राजस्थान उच्च न्यायालय में वकालत की और बाद में उन्हें न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया

यूपी: गाजियाबाद के एक सोसाइटी से 28 लड़कियां बरामद, मानव तस्करी की आशंका, तीन गिरफ्तार

Bhasha

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र की एक सोसाइटी से 28 नेपाली लड़कियों के बरामद होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ करके कुछ अहम जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है.

BJP की बढ़ी मुश्किलें, साधु-संतों ने CM शिवराज के खिलाफ खोला मोर्चा

IANS

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को साधु-संतों का बड़ा हितैषी राजनेता माना जाता है, मगर अब यही साधु-संत शिवराज के लिए मुसीबत बनने लगे हैं. कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में साधु ने मंगलवार को इंदौर में संत समागम कर शिवराज पर जमकर हमले बोले और कहा कि "धर्म के नाम पर सत्ता में आई भाजपा ने धर्म को ही भुला दिया है.

सबरीमाला विवाद पर बोले CM विजयन- इस संकट के लिए RSS जिम्मेदार

IANS

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने मंगलवार को सबरीमाला मंदिर को संघर्ष क्षेत्र में तब्दील करने के लिए 'संघ परिवार' और उसके सहयोगियों को जिम्मेदार ठहराया और नवंबर में शुरू होने वाले श्रद्धालुओं के अगले लंबे सत्र में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को लागू करवाने की प्रतिबद्धता जताई.

शर्मनाक! एजुकेशनल ट्रिप के दौरान छात्राओं के शरीर की बनावट को लेकर BHU प्रोफेसर ने की अश्लील टिप्पणियां, जांच शुरू

Dinesh Dubey

देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक बनारस हिदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में एक प्रोफेसर ने गुरु और शिष्य के रिश्ते को कलंकित किया है. एजुकेशनल ट्रिप के दौरान एक प्रोफेसर द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. छात्राओं की शिकायत के बाद बीएचयू प्रशासन ने जांच के आदेश दें दिए है.

भारत से दोस्ती बढ़ाने पर बोले Pak पीएम इमरान खान, कहा- 2019 चुनाव के बाद फिर से दोस्ती का बढ़ाऊंगा हाथ

Bhasha

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि वह भारत में 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद उसकी तरफ दोस्ती का हाथ एक बार फिर बढ़ाएंगे. क्योंकि उनका मानना है कि नई दिल्ली ने बातचीत की उनकी पेशकश को इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि पड़ोसी देश में चुनाव में पाकिस्तान एक मुद्दा है.

रूस-चीन को मात देने के लिए US बनाएगा परमाणु शस्त्रागार

IANS

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस व चीन पर दबाव बनाने के लिए अमेरिकी परमाणु शस्त्रागार को सशक्त बनाने की बात कही है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने इसके जवाब में कहा कि अगर अमेरिका ज्यादा हथियार विकसित करता है तो वह भी उसी प्रकार से उसका जवाब देगा.

14 सालों से जमीन में दफन 555 बमों को सेना ने किया डिफ्यूज

IANS

भारतीय सेना के बम निष्क्रिय करने वाले दस्ते ने पिछले 14 सालों से जमीन के नीचे दफन 555 बमों को निकालकर उन्हें निष्क्रिय कर दिया है. प्रशासन के अनुरोध पर लखनऊ स्थित केंद्रीय कमान मुख्यालय की विस्फोटक उपकरण रोधी इकाई ने विस्फोटकों को सुरक्षित निकाल कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया.

शिवपाल की पार्टी का हुआ रजिस्ट्रेशन: चुनाव आयोग से मिला ‘प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया‘ नाम

Bhasha

पा से अलग होकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा गठित करने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज कहा कि उनकी पार्टी का चुनाव आयोग में पंजीयन हो गया है और उसे ‘प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया’ नाम मिला है.

देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी ‘CBI’ में चल रही है खुली जंग, जांच के घेरे में कई वरिष्ठ अधिकारी

Dinesh Dubey

देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई यानी सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन में भीतर ही भीतर घमासान मचा हुआ है. खबरों की मानें तो अब मामला इतना गंभीर हो चूका है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक को हस्तछेप करना पड़ रहा है. सीबीआई ने अदालत को बताया कि उनका एक शीर्ष अधिकारी जांच की आड़ में कथित जबरन वसूली करता है.

पूर्व VHP नेता प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान, कहा जल्द ही वे सक्रिय राजनीति में शामिल होंगे

IANS

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने मंगलवार को कहा कि वह 'मुख्यधारा की राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं' और जल्द ही अपनी पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे

त्रिपुरा: जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, 29 जवान घायल

IANS

त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के जवानों को छत्तीसगढ़ ले जा रही बस के गहरी खाई में गिरने से 29 जवान घायल हो गए. यह बस जवानों को चुनाव संबंधी ड्यूटी के लिए ले जा रही थी. बस त्रिपुरा के बारामूरा में लगभग 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी

दर्शकों को डराने आ रही है जावेद जाफरी की फिल्म 'लुप्त'

Team Latestly

प्रभुराज द्वारा निर्देशित अलौकिक थ्रिलर फिल्म लुप्त, जिसके ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों को काफी आकर्षित कर लिया है, जल्द ही दर्शकों को डराने आ रही है.

एक ऐसा चोर जो मंगलवार के दिन ही करता था चोरी, कारण जान पुलिस भी रह गई दंग

Nizamuddin Shaikh

पुलिस के हत्थे चढ़े इस चोर का नाम है मोहम्मद समीर खान जिसके आंख की रोशन कम होने के कारण वह अपने दोस्त मोहम्मद शोएब के साथ दिन में चोरी करता था और चोरी के लिए वह मंगलवार को ही विशेष रूप से दिन को चुनता था. उनके लिए मंगलवार को चोरी करने के शुभ दिन होता था इस दिन चोरी करने पर वे पूरी तरह से चोरी करने में सफल होते थे.

2019 के नतीजे 2004 की तरह ही होंगे, कांग्रेस को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता: शरद पवार

Abdul Kadir

राफेल के मुद्दे पर शरद पवार ने कहा कि राफेल विमान देश के लिए जरुरी है. हालांकि, उन्होंने राफेल की कीमत बढ़ने को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस डील पर भी जेपीसी जांच होने चाहिए.

चुनावों से पहले 4 विधायक छोड़ चुके है मिजोरम में ‘हाथ’ का साथ, क्या कांग्रेस मुक्त होगा पूर्वोत्तर भारत?

Dinesh Dubey

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस लगभग सभी राज्यों में सत्ता गंवा चुकी है. साल 2014 में हुए लोकसभा चुनावों के बाद से कांग्रेस ने अधिकांश चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन किया है. कभी पूर्वोत्तर भारत में सबसे बड़ी पार्टी रही कांग्रेस के पास अब मात्र एक राज्य मिजोरम बचा है.

रणवीर-दीपिका की शादी तय होने पर एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ माल्या ने दिया यह रिएक्शन

Priyanshu Idnani

दीपिका और रणवीर की शादी की चर्चा हर कोई कर रहा है. दोनों ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की जानकारी फैन्स को दी थी. इसके बाद हर कोई उन्हें बधाइयां दे रहा था.

CM रमन सिंह और उनकी पत्नी ने योगी आदित्यनाथ के छुए पैर, Video हुआ वायरल

IANS

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में मंगलवार को नामांकन भरने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और उनके पुत्र अभिषेक सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पांव छुकर मिशन 65 की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया.

Categories