मुख्य समाचार
‘केंद्र की अपील के बावजूद बंगाल, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़ प्रवासियों को वापस लाने में पीछे’
Bhashaरेलवे ने एक मई से अभी तक 1414 श्रमिक विशेष रेलगाड़ियां चलाई हैं जिनमें से 641 उत्तर प्रदेश और 310 बिहार के लिए चलीं।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौत, 305 नये मामले
Bhashaअतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को जयपुर में दो व कोटा, नागौर,पाली, उदयपुर व जालोर में एक - एक और संक्रमित की मौत दर्ज की गयी। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 138 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 68 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 12 रोगियों की मौत हो चुकी है।
कोरोना वायरस के स्रोत का पता लगाने के डब्ल्यूएचओ के कदम का भारत ने किया समर्थन
Bhashaडब्ल्यूएचओ की विश्व स्वास्थ्य सभा (डब्ल्यूएचए) का दो दिवसीय 73वां सत्र जिनेवा में शुरू हुआ। यह सभा चीन के वुहान शहर में विषाणु की उत्पत्ति की जांच को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगातार बनाए जा रहे दबाव की पृष्ठभूमि में हो रही है।
राज्यों की उधार लेने की सीमा में वृद्धि को शर्तों से जोड़ना संघीय ढांचे के खिलाफ: ममता
Bhashaममता ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा तय शर्तें पूरा करने के बाद ही राज्यों को बढ़ी सीमा के कर्ज जुटाने की छूट देने का कदम लोगों को मूर्ख बनाने के जैसा है।
आर्थिक पैकेज पर हो पुनर्विचार, खुदरा व्यापारी निराश: कैट
Bhashaकैट ने कहा कि व्यापारियों ने संकट के समय सबसे अधिक प्रतिबद्धता दिखायी है और वे कोरोना वायरस महामारी के कारण कायम संकट की स्थिति में देश के प्रति अपने दायित्वों को निभाते रहेंगे।
केन्द्र सरकार ने अपने 50 प्रतिशत कनिष्ठ कर्मचारियों को कार्यालय से काम करने को कहा
Bhashaकेन्द्र ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि उपसचिव स्तर से नीचे के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों में से रोजाना 50 प्रतिशत लोग दफ्तर आएं और बाकी 50 प्रतिशत घर से काम करें।
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के 106 और मामले, मृतक संख्या 16 हुई
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि सोमवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के दो मामले सामने आए और कुल मृतक संख्या 16 हो गयी है।
मध्यप्रदेश में रहेंगे अब दो जोन, रेड एवं ग्रीन: शिवराज सिंह चौहान
Bhashaचौहान ने सोमवार रात दूरदर्शन के माध्यम से प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा, '' मध्यप्रदेश में लॉकडाउन-4 अलग ढंग एवं अलग स्वरूप में होगा। हमें जान के साथ जहान भी बचाना है। इसलिए पूरे मध्यप्रदेश को दो जोन रेड एवं ग्रीन में बांटा गया है।''
आईसीसी समिति ने लार के उपयोग पर प्रतिबंध की सिफारिश, गैर तटस्थ अंपायर रखने की सलाह
Bhashaआईसीसी क्रिकेट समिति को हालांकि पसीने के उपयोग में किसी तरह से स्वास्थ्य को खतरा नजर नहीं आता।
भारत में रात 10 बजकर पांच मिनट तक कोविड-19 से जुड़े भाषा के आंकड़े
Bhashaसंबंधित राज्य सरकारों की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमण/मौत के आंकड़े इस प्रकार हैं :
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा गिरफ्तार, दिल्ली के राजघाट पर प्रवासी मजदूरों ने लिए दे रहे थे धरना
Nizamuddin Shaikhदिल्ली पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को दिल्ली के राजघाट से गिरफ्तार किया है. वे राजघाट पर श्रमिकों को घर पहुंचाने में मदद के लिए सशस्त्र बलों को तैनात करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे
गुजरात सरकार ने लॉकडाउन नियमों में बड़ी रियायतों की घोषणा की
Bhashaमुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि निरुद्ध क्षेत्रों में कोई ढील नहीं दी जाएगी लेकिन गैर निरुद्ध क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से अपराह्न चार बजे तक दुकान और कार्यालय खुल सकते हैं।
कोविड-19 संक्रमण से छह और लोगों की मौत : 141 नए मामले सामने आए
Bhashaस्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त छह और लोगों की मौत हो गई और इसी अवधि में इस संक्रमण के 141 नए मामले भी सामने आए हैं।
'कोरोना फ्री' गोवा में 35 नए मरीज मिलने से हड़कंप, दो राजधानी ट्रेनों को किया गया रद्द
Dinesh Dubeyमहाराष्ट्र के पड़ोसी राज्य गोवा में भी कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि जारी है. गोवा में सोमवार देर शाम तक कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हुए लोगों का आंकड़ा 40 के पार पहुंच गया. राज्य के मुख्यमंत्री के प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने इस बात की जानकारी दी है.
कर्नाटक ने लॉकडाउन के नियमों में ढील दी, मंगलवार से बसें, ऑटो और कैब चलने की इजाजत
Bhashaराज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में आयी ताजा वृद्धि के बाद प्रदेश सरकार ने गुजरात, महाराष्ट्र, केरल एवं तमिलनाडु के लोगों को प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से ही प्रवेश देने का निर्णय लिया है और विशेष मामलों में अनुरोध के आधार पर अनुमति मिलेगी ।
मुंबई में कोविड-19 के 1,185 नए मामले, 23 और लोगों की मौत
Bhashaमहानगर में अभी तक संक्रमण से 757 लोगों की मौत हुई है, जबकि कुल 21,152 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं।
गैर- विर्जिनिया तंबाकू पर 30 प्रतिशत की दर से कर लगाने से 30 हजार करोड़ मिल सकते हैं: एनएचएम
Bhashaनेशनल हेल्थ फोरम (एनएचएफ) नामक इस गैर- सरकारी संगठन ने हाल ही में इस संबंध में केन्द्रीय वित्त और स्वास्थ्य मंत्रालयों को पत्र लिखकर गैर- विर्जिनिया तंबाकू की बिक्री का नियमन करने को कहा है। वर्तमान में ऐसा नहीं हो रहा है। यह संगठन तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में काम करता है।
कोरोना संकट से कृषि क्षेत्र हो सकता हे प्रभावित: नीति सदस्य
Bhashaचंद ने एक रिपोर्ट में कहा कि गैर-कृषि क्षेत्रों में कीमत में गिरावट (अवस्फीति) की गंभीर आशंका है जबकि कृषि क्षेत्र में ग्राहकों के स्तर पर अस्थायी तौर पर कीमत वृद्धि देखने को मिल सकती है। वहीं उत्पादक के स्तर पर मूल्य धाराशायी हो सकता है।
उच्च न्यायालय ने पूजा के सभी धार्मिक स्थलों को दोबारा खोले जाने की याचिका खारिज की
Bhashaअदालत ने कहा कि ऐसा करने से भीड़ एकत्र होगी और कोविड-19 के हालात में अधिकारी इसे काबू करने में सक्षम नहीं होंगे।
छत्तीसगढ़ में कोविड-19 का एक और मामला सामने आया
Bhashaराज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह व्यक्ति नई दिल्ली से पिछले दिनों लौटा था तब से उन्हें सूरजपुर के पृथकवास केंद्र में रखा गया है। उनके नमूने को रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय जांच के लिए भेजा गया था। जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।