मुख्य समाचार

VIDEO: गाजियाबाद में सोते रहे परिजन, डेढ़ घंटे तक तीन मंजिला मकान में चोरी करता रहा चोर; वारदात CCTV में कैद

Nizamuddin Shaikh

वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने अंदेशा जताया है कि चोर ने वारदात को अंजाम देने से पहले किसी बेहोशी या गहरी नींद वाले स्प्रे का इस्तेमाल किया हो सकता है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही ऐसे किसी दावे की पुष्टि हो सकेगी

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Preview: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में आज खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Siddharth Raghuvanshi

श्रीलंकाई टीम को इस मुकाबले में कप्तान कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कामिल मिशारा और चारिथ असलांका से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में दुश्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका और वानिंदु हसरंगा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जो रूट, जोस बटलर और विल जैक्स पर काफी हद तक निर्भर रहेगी.

Veg-Non Veg Symbol Rule: साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट पर दिखेगा वेज-नॉनवेज का निशान, सरकार ने पैकेजिंग नियमों में किया बड़ा बदलाव

Nizamuddin Shaikh

उपभोक्ताओं के हित और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने पैकेज्ड पर्सनल केयर और टॉयलेटरी उत्पादों के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने लीगल मेट्रोलॉजी (पैकेज्ड कमोडिटीज) नियमों में बदलाव को अधिसूचित किया है.

LPG Booking New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे LPG बुकिंग के नियम, रिफिल सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य

Nizamuddin Shaikh

जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना वेरिफिकेशन नहीं कराया है, वे 1 अक्टूबर से पूर्व अपनी नजदीकी एजेंसी या मोबाइल ऐप से इसे पूरा कर सकते हैं. किसी भी सहायता या शिकायत के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 2333 555 पर संपर्क किया जा सकता है.

EPFO 3.0: अब UPI और ATM से PF निकासी की तैयारी; ₹5 लाख तक ऑटो-सेटलमेंट और सेंट्रलाइज्ड सिस्टम से बदल जाएगा पीएफ का नियम

Anita Ram

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन संगठित क्षेत्र के करोड़ों वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए अपने डिजिटल और प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए 'EPFO 3.0' सिस्टम लागू करने जा रहा है। इस तकनीकी अपग्रेड का मुख्य उद्देश्य पुराने आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर को क्लाउड-आधारित केंद्रीय प्रणाली से बदलना, कागजी कार्यवाही और नियोक्ता पर निर्भरता को कम करना तथा दावों के निपटान में लगने वाले समय को घटाना है.

India vs Japan One-Off T20I Match Live Toss And Scorecard: भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Siddharth Raghuvanshi

टीम इंडिया की बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल विरोधी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं.

Kailash Vijayvargiya Remark: महिला पार्षद पर कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी से विवाद, कांग्रेस ने जताई आपत्ति; VIDEO

Nizamuddin Shaikh

वीडियो सामने आते ही कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. कांग्रेस प्रवक्ताओं ने इसे जन प्रतिनिधियों और महिलाओं के प्रति असंवेदनशीलता का मामला बताया.

MP में पुलिसकर्मियों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर कसने लगा शिकंजा, वर्दी में रील बनाने और ChatGPT पर डेटा अपलोड करने पर रोक

Nizamuddin Shaikh

मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों को अनुशासनहीनता माना जाएगा. दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस रेगुलेशन एक्ट और सिविल सेवा आचरण संहिता के तहत कारण बताओ नोटिस जारी करने से लेकर निलंबन (Suspension) तक की कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 217 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Siddharth Raghuvanshi

इस रोमांचक मुकाबले में भारत महिला की टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत महिला की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 60 गेंदों पर 99 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

R C Chavan Resigns: महाराष्ट्र UCC समिति को झटका, सार्वजनिक फीडबैक प्रक्रिया को लेकर मतभेद के बीच सेवानिवृत्त जस्टिस आर. सी. चव्हाण ने दिया इस्तीफा

Nizamuddin Shaikh

अपने इस्तीफे में पूर्व न्यायाधीश ने समिति की बैठक में एक बाहरी (गैर-सदस्य) व्यक्ति की उपस्थिति पर भी कड़ा एतराज जताया. उन्होंने कहा कि बैठक में उपस्थित इस व्यक्ति ने राज्य सरकार द्वारा तैयार की जा रही वेबसाइट में बदलाव करने के निर्देश दिए.

Rameshwar Sharma Garba Statement: MP में गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर BJP विधायक की टिप्पणी, बहन-बेटियों को साथ लाने की बात पर विवाद; VIDEO

Nizamuddin Shaikh

कार्यक्रम के दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यदि मुस्लिम समुदाय के लोग गरबा कार्यक्रमों में शामिल होना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है. हालांकि, उन्होंने अकेले युवकों के आने पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें अपने साथ अपनी बहनों और बेटियों को भी लाना चाहिए.

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Chester-le-Street Weather Update: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? पहले वनडे से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Siddharth Raghuvanshi

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है. टी20 सीरीज में मिली हार के बाद श्रीलंकाई टीम के सामने दमदार वापसी की चुनौती होगी. वहीं इंग्लैंड अपनी घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाकर सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेगी. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

How And Where To Watch England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 1st ODI Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

Siddharth Raghuvanshi

इंग्लैंड की ओर से कप्तान हैरी ब्रूक शानदार फॉर्म में हैं, जिन्होंने टी20 सीरीज की 3 पारियों में 217.95 के स्ट्राइक रेट से 170 रन बनाए हैं. इसके अलावा गेंदबाज़ सोनी बेकर पर नजरें होंगी, जिन्होंने टी20 सीरीज में 3.72 की बेहतरीन इकॉनमी से 6 विकेट झटके थे. वहीं श्रीलंका के लिए कप्तान कुसल मेंडिस, वानिंदु हसरंगा और चारिथ असलांका अहम खिलाड़ी होंगे, जो मैच का रुख बदल सकते हैं.

Pakistan Women vs Bangladesh Women: पाकिस्तान महिला टीम ने जीता एशियन गेम्स 2026 का कांस्य पदक, बांग्लादेश को 31 रन से हराया

Siddharth Raghuvanshi

पाकिस्तान महिला टीम ने इस जीत के साथ एशियन गेम्स 2026 में अपना अभियान कांस्य पदक के साथ समाप्त किया. टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलित प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को हराकर पोडियम पर अपनी जगह पक्की की.

BJP MLA Rameshwar Sharma Garba Remark Controversy: 'गरबा में अकेले क्यों आते हो, बहन-बेटियों को भी लेकर आओ, हमारे भी छोरे तैयार हैं': बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर मचा सियासी बवाल

Siddharth Raghuvanshi

रामेश्वर शर्मा के बयान पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद (Arif Masood) ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे अनुचित बताते हुए आरोप लगाया कि इस तरह के बयान नवरात्रि जैसे धार्मिक पर्व के माहौल को खराब करने का काम करते हैं. मसूद ने कहा कि नेताओं को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो.

National Film Awards 2026 LIVE Streaming: आज होगा 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव

Siddharth Raghuvanshi

इस बार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह कई मायनों में खास माना जा रहा है. पहली बार इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी नई दिल्ली के बजाय गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में की जा रही है. सरकार का उद्देश्य राष्ट्रीय सांस्कृतिक आयोजनों को देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाना और क्षेत्रीय विविधता को बढ़ावा देना है.

India vs Japan T20I Toss Delayed: गीले आउटफील्ड के कारण भारत-जापान टी20 मुकाबले में टॉस में देरी, पिच निरीक्षण के बाद होगा अगला फैसला

Siddharth Raghuvanshi

भारत और जापान के बीच यह पहला पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है, जिसे 'सुजुकी कप' (Suzuki Cup) के नाम से आयोजित किया जा रहा है. यह मैच भारत के 2026 जापान दौरे का हिस्सा है और दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में खेला जा रहा है. साथ ही यह मुकाबला आगामी एशियन गेम्स 2026 की तैयारियों के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है.

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर पलटा दूध से भरा अमूल का टैंकर, सड़क पर बहा हजारों लीटर दूध, लेने के लिए उमड़े ग्रामीण; VIDEO

Nizamuddin Shaikh

जैसे ही हाईवे पर दूध बहने की खबर आसपास के गांवों में फैली, देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. ग्रामीण और वहां से गुजर रहे वाहन चालक प्लास्टिक की बोतलें, बाल्टी, डिब्बे और अन्य बर्तन लेकर दूध इकट्ठा करने लगे

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Siddharth Raghuvanshi

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. टी20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद श्रीलंकाई टीम वनडे सीरीज में नई शुरुआत करना चाहेगी. दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी. ऐसे में क्रिकेट फैंस को रोमांच से भरपूर मुकाबला देखने को मिल सकता है.

Ladki Bahin Yojana August Installment: क्या आज लाडकी बहनों के खाते में आएंगे अगस्त के 1,500 रुपये? जानें भुगतान की ताजा स्थिति

Nizamuddin Shaikh

अगस्त महीने की राशि समय पर जारी न होने का मुख्य कारण पात्र खातों की गहन जांच और तकनीकी सत्यापन प्रक्रिया है. सरकार ने अपात्र आवेदनों को हटाने और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आधार लिंक (Aadhaar Linking) और ई-केवायसी (e-KYC) का काम पूरा किया है.

Categories