मुख्य समाचार

Bombay HC on Vijay Mallya: सोशल मीडिया पर अदालती दस्तावेज पोस्ट करने पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त; विजय माल्या को दी कड़ी चेतावनी

Anita Ram

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को सुनवाई के दौरान अदालती दस्तावेज सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है। प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत को बताया कि माल्या ने जांच एजेंसी द्वारा दाखिल हलफनामे को अदालत के संज्ञान में आने से पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपलोड कर दिया था.

Rent a Garba Partner Row: नवरात्रि से पहले 'किराए पर गरबा पार्टनर' के विज्ञापनों पर बवाल; BJP विधायक संजय उपाध्याय ने मुंबई पुलिस से की जांच की मांग

Anita Ram

नवरात्रि 2026 के पावन पर्व से ठीक पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 'रेंट अ गरबा पार्टनर' के विज्ञापनों को लेकर मुंबई में नया विवाद खड़ा हो गया है. भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय उपाध्याय ने मुंबई पुलिस कमिश्नर और उपनगरीय थानों में औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए इन विज्ञापनों के पीछे सक्रिय लोगों के खिलाफ त्वरित जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ₹1,000 से लेकर ₹5,000 तक के 'सिल्वर', 'गोल्ड' और 'प्लैटिनम' पैकेज की पेशकश की जा रही है.

WCL 2026 Schedule Announced: शारजाह में फिर गूंजेगी दिग्गजों की जंग, 3 अक्टूबर से शुरू होगा वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का तीसरा सीजन; जानें पूरा कार्यक्रम

Siddharth Raghuvanshi

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में एक बार फिर कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे. भारत चैंपियंस की कमान एक बार फिर युवराज सिंह संभालते हुए दिखाई देंगे, जबकि पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की टीमों में भी कई पूर्व स्टार खिलाड़ियों के उतरने की उम्मीद है.

Drishyam The Conclusion: 'मुस्कुरा दो' का टीज़र रिलीज़, लकी अली की आवाज़ और अजय देवगन संग पहली बार बना खास कनेक्शन

Siddharth Raghuvanshi

दृश्यम द कन्क्लूज़न के दूसरे गाने 'मुस्कुरा दो' का टीज़र रिलीज़ हो गया है. लकी अली ने पहली बार अजय देवगन के लिए अपनी आवाज़ दी है. जानें गाने और फिल्म से जुड़ी सभी अहम जानकारी.

Viral Video: गणपति विसर्जन पर भावुक हुए चिराग पासवान और अभिनेता विशाल सिंह; मैचिंग पिंक कुर्ते और आंसुओं वाले वीडियो पर इंटरनेट पर छिड़ी बहस

Anita Ram

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान और टेलीविजन अभिनेता विशाल सिंह का मुंबई में गणपति विसर्जन के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों पारंपरिक गुलाबी (पिंक) रंग के मैचिंग कुर्ते पहने नजर आ रहे हैं और भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का विसर्जन करते हुए भावुक होकर आंसू पोंछते दिख रहे हैं. विसर्जन के इस भावनात्मक दृश्य और दोनों की पुरानी करीबी दोस्ती को लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार की अटकलें शुरू हो गईं

Cyclone Arnab Alert: बंगाल की खाड़ी का डिप्रेशन गहरे दबाव में बदलने को तैयार; 24 सितंबर की सुबह विशाखापट्टनम और गोपालपुर के बीच लैंडफॉल का अनुमान

Anita Ram

पश्चिम-मध्य और उससे सटी उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव तेजी से मजबूत होकर गहरे दबाव में तब्दील हो रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, यह मौसमी तंत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 23 सितंबर की रात से 24 सितंबर की सुबह के बीच उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट पर विशाखापट्टनम और गोपालपुर के बीच तट को पार करेगा.

IIT Bombay Student Death: साहिल वाकोडे को परीक्षा हॉल से बाहर भेजे जाने का CCTV फुटेज आया सामने; क्राइम ब्रांच कर रही टाइमलाइन की जांच

Anita Ram

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे के 22 वर्षीय बीटेक छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच में नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. फुटेज में 18 सितंबर को परीक्षा के दौरान परीक्षक द्वारा साहिल से पूछताछ करने और उन्हें परीक्षा कक्ष से बाहर ले जाने का घटनाक्रम दर्ज है. परीक्षा हॉल छोड़ने के बाद छात्र दोपहर करीब 1:25 बजे अपने हॉस्टल कमरे में पहुंचे थे, जहां बाद में उनका शव मिला.

TRAI Mandate: टेलीकॉम कंपनियों को कम वैलिडिटी वाले वॉयस और SMS रिचार्ज प्लान लाने का आदेश; कम आय वाले यूजर्स को मिलेगा सीधा फायदा

Anita Ram

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने देश भर के मोबाइल उपभोक्ताओं, विशेषकर कम आय वर्ग और फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के हित में बड़ा कदम उठाया है. ट्राई ने 'दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (13वां संशोधन) विनियम, 2026' जारी करते हुए सभी टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं को कम अवधि की वैधता वाले केवल वॉयस और एसएमएस स्पेशल टैरिफ वाउचर पेश करने का अनिवार्य निर्देश दिया है. नए नियमों के तहत ऑपरेटरों को 30 दिन या उससे कम वैधता वाले ऐसे रियायती वाउचर उपलब्ध कराने होंगे, जिनमें डेटा बंडल नहीं होगा.

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Siddharth Raghuvanshi

इंग्लैंड की बल्लेबाजी में जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन डकेट और जोस बटलर जैसे बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, गस एटकिंसन और सोनी बेकर अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम के पास कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कामिल मिशारा और चारिथ असलांका जैसे बल्लेबाज हैं.

India vs Japan T20I Records: भारत ने 2 रन से जीता ऐतिहासिक मुकाबला, अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड; श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास

Siddharth Raghuvanshi

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने 16 रन और संजू सैमसन ने 9 रन की अहम पारी खेलकर भारत को 32/4 तक पहुंचाया. जापान की ओर से चार्ली हारा-हिंजे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके.

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े

Siddharth Raghuvanshi

इंग्लैंड क्रिकेट टीम टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद अब श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने उतरेगी. पहला मुकाबला आज चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा. इंग्लैंड टीम इस सीरीज में भी लय बरकरार रखना चाहेगी. इसी तरह जोस बटलर भी टी-20 सीरीज की फॉर्म को वनडे सीरीज में भी जारी रखना चाहेंगे.

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Score Update: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Siddharth Raghuvanshi

श्रीलंकाई टीम की बल्लेबाजी में कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कामिल मिशारा और चारिथ असलांका जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में दुश्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका और वानिंदु हसरंगा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम के पास जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन डकेट और जोस बटलर जैसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं.

Rani Mukerji's Mother Passes Away: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन; यशराज फिल्म्स ने बयान जारी कर मांगी प्राइवेसी

Anita Ram

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां और पूर्व पार्श्व गायिका कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार, 22 सितंबर 2026 की दोपहर 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इस दुखद समाचार की पुष्टि प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के माध्यम से की गई है. बयान में परिवार ने इस कठिन और शोक संतप्त समय में अपनी निजता (प्राइवेसी) का सम्मान करने का अनुरोध किया है.

Aadhaar Card Spelling Correction: आधार कार्ड में घर बैठे कैसे सुधारें स्पेलिंग? जानें आसान तरीका

Nizamuddin Shaikh

आधार कार्ड में नाम या स्पेलिंग की गलती सुधारने के बाद उसका स्टेटस घर बैठे ऑनलाइन चेक किया जा सकता है. UIDAI के आधिकारिक पोर्टल के जरिए आसानी से अपडेट स्टेटस ट्रैक करने की पूरी प्रक्रिया यहां जानें.

Koyna Earthquake: सातारा के कोयना बांध क्षेत्र में साढ़े चार घंटे के भीतर महसूस किए गए भूकंप के पांच झटके, दहशत में लोग

Nizamuddin Shaikh

भूकंपीय आंकड़ों के अनुसार, पहला हल्का झटका मंगलवार मध्यरात्रि लगभग 12:30 बजे दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.1 थी. इसके ठीक एक घंटे बाद रात 1:30 बजे 2.3 तीव्रता का दूसरा झटका आया.

इंदौर में 'नो कार डे': ई-व्हीकल से निकले कलेक्टर और अपर कलेक्टर, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

Nizamuddin Shaikh

अधिकारियों के ई-व्हीकल पर सफर करने का वीडियो एक्स (X) पर शेयर होते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं. आम नागरिकों और विभिन्न संगठनों ने प्रशासनिक प्रमुखों द्वारा स्वयं उदाहरण प्रस्तुत कर आमजन को जागरूक करने के इस कदम की सराहना की

ST Bus Fare Hike: नासिक में रहने वालों को सड़क निर्माण कार्य का दोहरा झटका, एसटी बस के टिकट किराए में ₹15 तक की बढ़ोतरी

Nizamuddin Shaikh

आगामी सिंहस्थ कुंभमेले की तैयारियों के तहत शहर में चल रहे बुनियादी ढांचे के कार्यों के कारण नासिक के नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच पहले वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Siddharth Raghuvanshi

श्रीलंकाई टीम को इस मुकाबले में कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कामिल मिशारा और चारिथ असलांका से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में दुश्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका और वानिंदु हसरंगा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ इंग्लैंड के लिए जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन डकेट और जोस बटलर बल्लेबाजी में मैच का रुख बदल सकते हैं.

Ahmedabad: सहपाठी को 'I Love You' नोट लिखने पर चौथी के छात्र की पिटाई; प्रिंसिपल और शिक्षिका पर FIR दर्ज

Anita Ram

गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 4 के 9 वर्षीय छात्र को सहपाठी छात्रा को 'आई लव यू' लिखा कागज का टुकड़ा देने पर प्रिंसिपल और शिक्षिका द्वारा कथित रूप से पीटे जाने का मामला सामने आया है. परिजनों की शिकायत के अनुसार, क्लास में नोट मिलने के बाद शिक्षिका ने छात्र की पहचान की और पूछताछ के दौरान उसकी हथेली पर स्केल (रूलर) से वार किए गए.

Ghaziabad: शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसाइटी की लिफ्ट में युवक ने की पेशाब; कंट्रोल पैनल पर की गई हरकत CCTV में कैद, निवासियों में भारी आक्रोश

Anita Ram

दिल्ली-एनसीआर से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित शिप्रा कृष्णा विस्टा हाउसिंग सोसाइटी से नागरिक शिष्टाचार और स्वच्छता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. सोसाइटी के एफ-2 टावर की लिफ्ट के भीतर एक युवक द्वारा लिफ्ट के कंट्रोल पैनल बटनों की ओर पेशाब करने का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लिफ्ट से आ रही तेज दुर्गंध के बाद जब निवासियों की शिकायत पर प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो इस घिनौनी हरकत का पर्दाफाश हुआ.

Categories