मुख्य समाचार

Surrogacy Rule Challenge: क्या 35 साल से कम उम्र की सिंगल महिला सरोगेसी से बन सकती है मां? कर्नाटक हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Anita Ram

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सरोगेसी (विनियमन) अधिनियम, 2021 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली एक याचिका पर केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है. कानून के तहत 35 वर्ष से कम उम्र की अविवाहित, विधवा या तलाकशुदा (सिंगल) महिलाओं को सरोगेसी की अनुमति नहीं है. कोर्ट ने एक 32 वर्षीय सिंगल महिला को अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए सरकार से इस आयु सीमा पर जवाब मांगा है.

Karnataka High Court: पति से ज्यादा कमाने वाली आत्मनिर्भर पत्नी सिर्फ महिला होने के नाते नहीं मांग सकती गुजारा भत्ता; हाईकोर्ट ने बदला फैसला

Anita Ram

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने एक वैवाहिक विवाद मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. अदालत ने कहा कि जो पत्नी अपने पति से काफी अधिक कमाती है और जिस पर कोई अन्य वित्तीय जिम्मेदारी नहीं है, वह सिर्फ महिला होने के नाते पति से गुजारा भत्ता पाने की हकदार नहीं है. इसके साथ ही हाईकोर्ट ने निचली अदालत द्वारा पति को ₹20,000 प्रति माह अंतरिम गुजारा भत्ता देने के आदेश को रद्द कर दिया है.

Andhra Pradesh Food Poisoning: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में रोडसाइड स्टॉल से स्नैक्स खाना पड़ा भारी; 23 लोग अस्पताल में भर्ती, जांच शुरू

Anita Ram

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक सड़क किनारे स्थित फूड स्टॉल से 'चल्ला पुनुगुलु' (स्नैक्स) खाने के बाद कम से कम 23 लोग संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती हो गए हैं. कई अन्य लोगों में भी हल्के लक्षण देखे गए हैं. मानसून के मौसम के बीच हुई इस घटना के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने फूड स्टॉल से खाद्य पदार्थों और पानी के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए हैं.

Mumbai Language Row: मुंबई लोकल में भाषा को लेकर भिड़े यात्री; मराठी बोलने के विवाद में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

Anita Ram

मुंबई की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन के भीतर यात्रियों के बीच भाषा विवाद को लेकर मारपीट की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. वेस्टर्न रेलवे की एक लोकल में सह-यात्री द्वारा मराठी न बोलने पर कुछ लोगों ने उसके साथ बहस शुरू कर दी, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Awarapan 2 Teaser: 'दर्द से पुराना रिश्ता है मेरा...' शिवम् पंडित बनकर लौटे इमरान हाशमी, 'आवारापन 2' का दमदार टीजर रिलीज (Watch Video)

Team Latestly

साल 2007 की कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' के प्रशंसकों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. मेकर्स ने ठीक 19 साल बाद इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर के सीक्वल 'आवारापन 2' का बेहद इमोशनल और दमदार टीज़र जारी कर दिया है. फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने आइकोनिक किरदार 'शिवम पंडित' के रूप में वापसी कर रहे हैं, जबकि इस बार उनके साथ मुख्य भूमिका में दिशा पटानी और विलेन के रूप में शबाना आजमी नजर आएंगी.

Faridabad Shocker: फरीदाबाद में कपड़ा व्यापारी ने किया सुसाइड; इंस्टाग्राम पर आखिरी वीडियो डाल पत्नी और ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

Anita Ram

हरियाणा के फरीदाबाद (बल्लभगढ़) में एक 28 वर्षीय कपड़ा व्यापारी ने अपनी दुकान के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले मृतक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी, सास-ससुर और साली पर गंभीर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत और वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

अनोखा प्रदर्शन: छत्रपति संभाजीनगर में 'पत्नी-पीड़ित' पुरुषों ने मनाई 'पिंपल पूर्णिमा', कौवे और यमराज की पूजा की; देखें वायरल VIDEO

Nizamuddin Shaikh

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में वट पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर 'पत्नी पीड़ित पुरुष आश्रम' के सदस्यों ने 'पिंपल पूर्णिमा' मनाई. इस दौरान पुरुषों ने पत्नियों द्वारा कथित मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से मुक्ति के लिए पीपल के पेड़, कौवे और यमराज की पूजा की तथा पुरुष आयोग के गठन की मांग की.

भारत के लिए खतरे की घंटी है मोंगला पोर्ट पर बांग्लादेश-चीन का समझौता!

Deutsche Welle

बांग्लादेश के बंदरगाह मोंगला पोर्ट पर चीन के साथ समझौता भारत के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा है.

विदेशियों को मंगलवार तक दक्षिण अफ्रीका छोड़ने का अल्टीमेटम

Deutsche Welle

क्या शासन, प्रशासन की नाकामी और सदाबहार भ्रष्टाचार समाज में घृणा को बढ़ावा देते हैं? दक्षिण अफ्रीका के हालात काफी हद तक इसी ओर इशारा कर रहे हैं.

क्या बदलती वैश्विक व्यवस्था के बीच एशिया के पास महाशक्ति बनने का मौका है?

Deutsche Welle

एशिया के विपरीत, यूरोप में दशकों पुराने अंतरराष्ट्रीय नियमों और संस्थागत प्रणालियों में होने वाले बदलावों को अक्सर नुकसान की तरह देखा जाता है.

CBSE 3rd Language Board Exam: सीबीएसई ने जारी की त्रिभाषा नीति की गाइडलाइंस, कक्षा 7, 8 और 9 के छात्रों को 10वीं में नहीं देनी होगी तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा

Nizamuddin Shaikh

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत त्रिभाषा नीति को लागू करने के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में कक्षा 7, 8 और 9 में पढ़ रहे छात्रों को कक्षा 10वीं में पहुंचने पर तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी.

Mumbai Marine Tragedy: बांद्रा के कार्टर रोड पर बहकर आया व्हेल का बच्चा; क्रेन और रेस्क्यू टीमों की भारी मशक्कत के बाद भी नहीं बची जान (Watch Video)

Anita Ram

मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित कार्टर रोड तट पर शनिवार सुबह एक 26 फीट लंबी व्हेल का बच्चा बहकर आ गया. स्थानीय मछुआरों, दमकल विभाग, मैंग्रोव सेल और वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक (VBSL) के श्रमिकों द्वारा क्रेन की मदद से चलाए गए कई घंटों के संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद इस मूक जीव को बचाया नहीं जा सका.

Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 को बड़ा झटका, डायरेक्टर प्रियदर्शन ने छोड़ी फिल्म, कहा- कानूनी विवादों के कारण शायद कभी रिलीज न हो सके

Nizamuddin Shaikh

बॉलीवुड की मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी 3' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दिग्गज फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन ने आधिकारिक तौर पर इस फिल्म से अलग होने की पुष्टि कर दी है. उन्होंने फिल्म के भविष्य और रिलीज होने की संभावना पर भी गंभीर चिंता जताई है.

CBSE Three-Language Policy: त्रिभाषा नीति पर सीबीएसई का स्पष्टीकरण, 10वीं बोर्ड परीक्षा में तीसरी भाषा का एग्जाम अनिवार्य नहीं; फैसले से छात्रों को बड़ी राहत

Nizamuddin Shaikh

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए त्रिभाषा नीति (Three-Language Policy) को लेकर स्थिति स्पष्ट की है. बोर्ड के अनुसार, 10वीं की बोर्ड परीक्षा में तीसरी भाषा का पेपर देना अनिवार्य नहीं होगा. इस फैसले से छात्रों पर से अकादमिक दबाव कम होने की उम्मीद है.

Arunachal Pradesh Landslide: अरुणाचल प्रदेश में खिसकते पहाड़ के साथ नीचे बहा बाइक सवार, चमत्कारिक रूप से बची जान; डराने वाला VIDEO वायरल

Anita Ram

अरुणाचल प्रदेश के लोअर सियांग जिले से एक बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. भारी मानसूनी बारिश के बीच सिजी गांव में सड़क पार करने की कोशिश कर रहा एक बाइक सवार अचानक पहाड़ ढहने से मलबे के साथ नीचे बह गया. इस भयानक हादसे में बाइक सवार की जान चमत्कारिक रूप से बच गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

MP News: मध्य प्रदेश में जिला सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही, डॉक्टर ने बच्चे की आंख में डाला कफ सिरप; 19 महीने के मासूम की आंखों की रोशनी गई; VIDEO

Nizamuddin Shaikh

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां इलाज के लिए आए 19 महीने के एक बच्चे की आंख में कथित तौर पर कफ सिरप (कफ ड्रॉप) डाल दिया गया, जिसके कारण बच्चे की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चली गई है. स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है.

Bengaluru Crime: बेंगलुरु में खौफनाक वारदात; प्रेमी ने डिनर के बहाने बुलाकर प्रेमिका की चाकू मारकर की हत्या, शादी का विवाद बना वजह

Anita Ram

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक 23 वर्षीय युवती को उसके ही प्रेमी ने डिनर पर बुलाकर सरेआम चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था। वारदात को अंजाम देने के कुछ ही मिनटों के भीतर मुस्तैद पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

Mumbai Rains Alert Today: मुंबई, ठाणे और आसपास के जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, पालघर के लिए 'रेड अलर्ट' जारी

Nizamuddin Shaikh

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग ने पालघर के लिए 'रेड अलर्ट' और मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' घोषित किया है. फिलहाल आसमान में घने बादल छाए हुए हैं.

Iraq Oil Ministry Scandal: इराक के पूर्व तेल अधिकारियों का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल; AI डीपफेक या हकीकत? कोर्ट पहुंची महिला अधिकारी

Anita Ram

इराक के तेल मंत्रालय के दो पूर्व उच्च अधिकारियों—इयाद हुसैन अल-जौहर और लीना राद मोहसिन—का एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से देश में राजनीतिक और सामाजिक भूचाल आ गया है. जहाँ एक तरफ इस वीडियो को सरकारी दफ्तर के भीतर की वास्तविक घटना बताकर आक्रोश जताया जा रहा है, वहीं पूर्व अधिकारियों ने इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा तैयार किया गया 'डीपफेक' करार देते हुए कानूनी शिकायत दर्ज कराई है.

Dimple Yadav Fans: आजमगढ़ में सपा समर्थकों ने अखिलेश यादव को रोककर दिखाए डिंपल यादव के टैटू, बोले- 'भाभी से मिलाने का किया था वादा'; VIDEO वायरल

Nizamuddin Shaikh

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को उनके समर्थकों ने रोककर अपने शरीर पर सांसद डिंपल यादव के गुदवाए टैटू दिखाए. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में प्रशंसक अखिलेश यादव को डिंपल यादव से मिलवाने का पुराना वादा याद दिलाते नजर आ रहे हैं.

Categories