मुख्य समाचार
Gold Rate Today, July 1: सोने की कीमतों में स्थिरता? जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड का भाव
Siddharth Raghuvanshiविश्लेषकों का मानना है कि जुलाई में सोने की कीमतों का रुख फिलहाल नकारात्मक से तटस्थ (Negative to Neutral) रह सकता है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के बावजूद भारत में 10 प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी, 3 प्रतिशत जीएसटी और ज्वेलर्स के मेकिंग चार्जेज के कारण घरेलू बाजार में सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं.
India vs England 1st T20I Match: टीम इंडिया ने इंग्लैंड में आखिरी बार कब जीती थी टी20 सीरीज, 4 साल बाद फिर आमने-सामने होंगी दोनों टीमें
Siddharth Raghuvanshiभारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली इस टी20 सीरीज में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें रहेंगी. युवा बल्लेबाज को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है. हालांकि आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था. ऐसे में माना जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने का मौका मिल सकता है.
Patna News Today, July 1: पटना में आज कैसा रहेगा मौसम? भारी बारिश अलर्ट, मेट्रो विस्तार और खान सर को राहत सहित दिनभर की बड़ी खबरें यहां पढ़ें
Nizamuddin Shaikhपटना में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मेट्रो का मलाही पकड़ी तक विस्तार 2 जुलाई को होगा। इसके अलावा, खान सर को गिरफ्तारी से 3 जुलाई तक राहत मिली है। शहर में अपराध और सुरक्षा से जुड़ी कई खबरें भी सामने आई हैं।
IND vs ENG T20I Series Live Streaming: भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज लाइव कैसे देखें, टीवी और मोबाइल पर जानें आसान तरीका
Siddharth Raghuvanshiआयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 की हार के बाद अब श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम इंडिया जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी. अगर आप इस रोमांचक सीरीज का एक भी मुकाबला मिस नहीं करना चाहते हैं, तो यहां जानिए टीवी और मोबाइल पर मैच कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
India vs England 1st T20I Match: इंग्लैंड ने पहले टी20 के लिए किया प्लेइंग XI का ऐलान, जोफ्रा आर्चर को नहीं मिली टीम में जगह
Siddharth Raghuvanshiइस व्हाइट-बॉल दौरे में दोनों टीमें पांच टी20 और तीन वनडे मुकाबले खेलेंगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस दौरे के लिए 16 सदस्यीय टी20 टीम का ऐलान किया है. श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है. इस बीच इंग्लैंड ने पहले टी20 के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है.
Commercial LPG Price Cut: महंगाई के बीच बड़ी राहत! कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में ₹183.50 की कटौती
Nizamuddin Shaikhतेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों और उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में 183.50 रुपये की कटौती की है. नई दरें आज से प्रभावी हो गई हैं.
Stocks To Buy or Sell Today, July 1: इन्फोसिस, यस बैंक और IRFC समेत ये शेयर आज रहेंगे फोकस में, जानें वजह
Siddharth Raghuvanshiएनएलसी इंडिया ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) के साथ तमिलनाडु में बड़े स्तर पर नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं विकसित करने के लिए एक संयुक्त उद्यम (JV) बनाने संबंधी समझौता किया है. यह JV सोलर, विंड, हाइब्रिड, एनर्जी स्टोरेज, ग्रीन फ्यूल, ई-मोबिलिटी और सोलर मॉड्यूल निर्माण पर काम करेगा.
Maharashtra SIR: महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में शुरू हुआ मतदाता सूची का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन, विपक्ष ने CJI को लिखा संयुक्त पत्र
Siddharth Raghuvanshiचुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, SIR के लिए 1 अक्टूबर को अर्हता तिथि (Qualifying Date) माना गया है. 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी. इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी. सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी.
Mumbai Rains: मुंबई में मॉनसून की रफ्तार तेज, मरीन ड्राइव समेत कई इलाकों में भारी बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट: VIDEO
Nizamuddin Shaikhमुंबई. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मॉनसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है. बुधवार की सुबह दक्षिण मुंबई के प्रतिष्ठित मरीन ड्राइव सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है
Amarnath Yatra 2026: गुलमर्ग जाने वाले पर्यटकों के लिए नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, शाम 5 बजे के बाद एंट्री पर रोक
Anita Ramअमरनाथ यात्रा के काफिलों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिला पुलिस ने गुलमर्ग रूट पर चलने वाले पर्यटक वाहनों के लिए शाम 5:00 बजे की समयसीमा (कट-ऑफ टाइम) तय की है.
अमित शाह ने लॉन्च किया FCRA 2.0 पोर्टल और ई-ओसीआई सिस्टम, डिजिटल होंगे नागरिक सेवा और विदेशी फंडिंग के नियम
Anita Ramकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिक सेवाओं को डिजिटल बनाने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एफसीआरए 2.0 (FCRA 2.0) पोर्टल और ई-ओसीआई (e-OCI) सिस्टम लॉन्च किया है. इसके तहत ओसीआई कार्ड और एनजीओ की विदेशी फंडिंग से जुड़े नियम पूरी तरह डिजिटल हो जाएंगे.
Tamil Nadu: समलैंगिक संबंध का प्रस्ताव ठुकराने पर छात्र की हत्या, नाबालिग आरोपी हिरासत में; बढ़ा राजनीतिक विवाद
Anita Ramतमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई जिले में एक 17 वर्षीय छात्र ने समलैंगिक संबंधों का प्रस्ताव खारिज होने पर अपने ही सहपाठी की गला घोंटकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है.
Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर के स्कूल में खूनी वारदात, टीसी को लेकर विवाद में नाबालिग छात्र ने टीचर पर चाकू से किया हमला (Watch Video)
Anita Ramमहाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में स्थित 'लिटिल फ्लावर स्कूल' के भीतर एक नाबालिग छात्र ने ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) को लेकर हुए विवाद के बाद अपने ही क्लास टीचर पर चाकू से हमला कर दिया. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.
Ahmedabad: शिक्षक के जोरदार थप्पड़ से 10वीं के छात्र के कान का पर्दा फटा, आरोपी शिक्षक सस्पेंड
Anita Ramअहमदाबाद के निकोल इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक द्वारा 10वीं के एक छात्र को बेरहमी से थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है. थप्पड़ के प्रभाव से छात्र के कान का पर्दा फट गया है, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है.
महाराष्ट्र में बड़ा सियासी उलटफेर? कांग्रेस में विलय कर सकती है शरद पवार की एनसीपी, अंतिम चरण में बातचीत
Anita Ramमहाराष्ट्र की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने पुष्टि की है कि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (SP) का कांग्रेस में विलय करने को लेकर आलाकमान के साथ बातचीत अंतिम चरण में है.
Chembur Tree Collapse: मुंबई के चेंबूर में बड़ा हादसा, स्कूल बस पर गिरा भारी पेड़;11 वर्षीय छात्र की मौत, कई अन्य घायल (See Pics)
Anita Ramमुंबई के चेंबूर इलाके में भारी बारिश के बीच एक स्कूल बस पर विशाल पेड़ गिर जाने से 11 वर्षीय छात्र विहान श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि कई अन्य छात्र घायल हो गए हैं. स्थानीय निवासियों ने बीएमसी पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
Live-In Rape and Courts Verdict: लिव-इन पार्टनर से शादी करने से इनकार करना 'रेप' नहीं, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
Anita Ramछत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि दो वयस्कों के बीच लंबे समय तक चले लिव-इन रिलेशनशिप में शारीरिक संबंध को सहमति से माना जाएगा, और बाद में शादी से इनकार करना बलात्कार के दायरे में नहीं आता.
भीलवाड़ा: चेहरे पर 'PM मोदी' का मुखौटा लगाकर आए चोर, मोबाइल दुकान से लाखों के स्मार्टफोन साफ; वीडियो वायरल
Anita Ramराजस्थान के भीलवाड़ा जिले के करेड़ा कस्बे में एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है. यहां एक चोर अपनी पहचान छिपाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल की दुकान में घुसा और करीब 40 स्मार्टफोन चुरा ले गया.
फुटबॉल में कैसे फुस्स हुई दिग्गज जर्मन टीम
Deutsche Welleकभी विश्व की सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल टीमों में शुमार होने वाले जर्मनी को, अब दोयम दर्जे की टीम कहा जा रहा है.
अयोध्या में बनने वाली मस्जिद का क्या हाल है?
Deutsche Welleसात साल पहले अयोध्या में मस्जिद के लिए राज्य सरकार ने जमीन दी थी.