Gold Rate Today, July 1: सोने की कीमतों में स्थिरता? जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड का भाव

विश्लेषकों का मानना है कि जुलाई में सोने की कीमतों का रुख फिलहाल नकारात्मक से तटस्थ (Negative to Neutral) रह सकता है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के बावजूद भारत में 10 प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी, 3 प्रतिशत जीएसटी और ज्वेलर्स के मेकिंग चार्जेज के कारण घरेलू बाजार में सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं.

Gold

Gold Rate Today, July 1, 2026: जून के आखिर में आई भारी गिरावट के बाद बुधवार, 1 जुलाई को देशभर में सोने की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली. वित्तीय पोर्टल GoodReturns के अनुसार, 24 कैरेट सोना 1,42,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,30,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के राष्ट्रीय औसत भाव पर कारोबार कर रहा है. लगातार कई दिनों की गिरावट के बाद सोने की कीमतों में फिलहाल ठहराव देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं कि आज दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद समेत अन्य प्रमुख शहरों में सोने का क्या भाव है. Gold Rate Today, 30 June: जून के आखिरी दिन सोने की कीमतों में मामूली गिरावट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K सोने के आज के ताजा रेट

आज का गोल्ड रेट (1 जुलाई 2026)

शहर 22 कैरेट (10 ग्राम) 24 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,30,360 ₹1,42,200
मुंबई ₹1,30,210 ₹1,42,050
चेन्नई ₹1,31,990 ₹1,43,990
अहमदाबाद ₹1,30,260 ₹1,42,100
कोलकाता ₹1,30,210 ₹1,42,050
बेंगलुरु ₹1,30,210 ₹1,42,050
हैदराबाद ₹1,30,210 ₹1,42,050
जयपुर ₹1,30,360 ₹1,42,200
पुणे ₹1,30,210 ₹1,42,050
नोएडा ₹1,30,360 ₹1,42,200
गुरुग्राम ₹1,30,360 ₹1,42,200
गाजियाबाद ₹1,30,360 ₹1,42,200
लखनऊ ₹1,30,360 ₹1,42,200
भोपाल ₹1,30,260 ₹1,42,100
जोधपुर ₹1,30,240 ₹1,42,070
श्रीनगर ₹1,30,240 ₹1,42,070

जून में आई थी बड़ी गिरावट

जुलाई की शुरुआत में कीमतों में स्थिरता ऐसे समय आई है, जब जून के अंतिम सप्ताह में सोने में पिछले कई वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना केवल दो दिनों में 100 ग्राम पर 38,000 रुपये से अधिक सस्ता हो गया था. पूरे जून महीने में सोने की कीमतों में करीब 8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली.

क्यों गिरे सोने के दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख, वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत और चीन जैसे बड़े उपभोक्ता देशों में भौतिक मांग घटने के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बना. इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों के युद्धविराम ढांचे को आगे बढ़ाए जाने से पश्चिम एशिया में तनाव कम हुआ, जिससे निवेशकों ने सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने से पैसा निकालना शुरू कर दिया.

जुलाई में कैसा रह सकता है रुख?

विश्लेषकों का मानना है कि जुलाई में सोने की कीमतों का रुख फिलहाल नकारात्मक से तटस्थ (Negative to Neutral) रह सकता है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के बावजूद भारत में 10 प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी, 3 प्रतिशत जीएसटी और ज्वेलर्स के मेकिंग चार्जेज के कारण घरेलू बाजार में सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं.

Share Now