मुख्य समाचार

Madhya Pradesh: एम्बुलेंस न मिलने पर ऑटो रिक्शा में हुआ प्रसव, महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, सभी नवजातों की मौत

Anita Ram

मध्य प्रदेश के मण्डला जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती एक दुखद घटना सामने आई है. एम्बुलेंस न मिलने के कारण एक गर्भवती महिला को ऑटो रिक्शा से अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां उसने रास्ते में ही चार बच्चों को जन्म दिया. हालांकि, समय से इलाज न मिलने और समय से पहले जन्म (प्रीमैच्योर डिलीवरी) के कारण चारों नवजातों की मौत हो गई.

Mumbai Flood: बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी- 'सिर्फ BMC को दोष देना बंद करें, जलभराव हमारी अपनी गलतियों का नतीजा'

Anita Ram

बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई में हर साल होने वाले जलभराव को लेकर सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा कि मानसून में सड़कों पर पानी भरने के लिए केवल नगर निगम जिम्मेदार नहीं है, बल्कि नागरिकों द्वारा नालों को बंद करना और फुटपाथों पर अवैध कब्जा करना भी इसका एक बड़ा कारण है.

Fact Check: क्या 15 जुलाई 2026 को सच में है 'भारत बंद'? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानें पूरा सच

Anita Ram

सोशल मीडिया पर 15 जुलाई 2026 को ईंधन की कीमतों और इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति के विरोध में देशव्यापी 'भारत बंद' और 'चक्का जाम' का दावा तेजी से वायरल हो रहा है. फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह अप्रामाणिक और भ्रामक साबित हुआ है.

महाराष्ट्र, दिल्ली समेत 5 राज्यों में शुरू हुई SIR प्रक्रिया; जानें एन्यूमरेशन फॉर्म भरने का पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Nizamuddin Shaikh

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने महाराष्ट्र और दिल्ली समेत 5 राज्यों में मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण के लिए 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) प्रक्रिया के तहत डोर-टू-डोर अभियान शुरू किया है. मतदाता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अपना न्यूमरेशन फॉर्म भर सकते हैं.

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सीएम धामी बोले- 'गोहत्या और माता-पिता की हत्या जैसा महापाप, बख्शे नहीं जाएंगे दोषी'

Anita Ram

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ मंदिर के चढ़ावे में हुई वित्तीय अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने इसे गोहत्या और माता-पिता के वध जैसा महापाप बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. मामले में मंदिर समिति के आरोपी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

कल का मौसम: पटना, दरभंगा, किशनगंज समेत बिहार के अन्य जिलों में 9 जुलाई को मौसम कैसा रहेगा?

Nizamuddin Shaikh

बिहार में मानसून की गतिविधियों में बदलाव जारी है. मौसम विभाग (IMD) ने 9 जुलाई को पटना, दरभंगा और किशनगंज समेत राज्य के कई जिलों में आंधी-तूफान, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.

High Tide Timing in Mumbai for Today: आज शाम 5:17 बजे समुद्र में उठेंगी 3.77 मीटर ऊंची लहरें, बीएमसी ने जारी की एडवाइजरी

Anita Ram

बृहन्मुंबई नगर निगम (ने बुधवार, 8 जुलाई 2026 के लिए मुंबई और उसके उपनगरों के लिए हाई टाइड (ज्वार) और मौसम का ताजा बुलेटिन जारी किया है. शाम को समुद्र में 3.77 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है, जिसे देखते हुए तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है.

कल का मौसम: लखनऊ, आगरा, फतेहपुर समेत UP के अन्य जिलों में 9 जुलाई के मौसम की अपडेट

Nizamuddin Shaikh

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, आगरा और फतेहपुर समेत कई जिलों में 9 जुलाई को मानसून सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और पूर्वी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है.

Fact Check: क्या समोसे के लिए रोकी गई इंदौर-महू ट्रेन? सोशल मीडिया पर वायरल VIDEO पर पश्चिम रेलवे ने दी सफाई

Nizamuddin Shaikh

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया कि इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट ने समोसे खरीदने के लिए ट्रेन रोक दी. पश्चिम रेलवे ने इस दावे को पूरी तरह भ्रामक और गलत बताया है.

Weather Forecast: उत्तर और मध्य भारत में सक्रिय हुआ मानसून, दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Anita Ram

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर और मध्य भारत के बड़े हिस्से में भारी मानसून बारिश का अनुमान जताया है. दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते अगले दो से तीन दिनों में राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों सहित पूरे देश में मानसून दस्तक दे देगा.

Ladki Bahin Yojana June Installment: लाडकी बहन योजना की जून महीने की किस्त कब आएगी? जानें ताजा अपडेट

Nizamuddin Shaikh

महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के जून महीने के हप्ते को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जानिए किस तारीख तक बैंक खातों में ट्रांसफर होगी ₹1500 की राशि और किन महिलाओं को इस बार झटका लग सकता है.

MP News: मध्य प्रदेश के मंडला में ऑटो रिक्शा में महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, चारों नवजातों की मौत; परिजनों ने एम्बुलेंस न मिलने का लगाया आरोप

Nizamuddin Shaikh

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में अस्पताल ले जाते समय एक महिला ने ऑटो रिक्शा में चार बच्चों को जन्म दिया. समय से पहले पैदा हुए चारों नवजातों की मौत हो गई, जिसके बाद परिवार ने एम्बुलेंस सेवा न मिलने का आरोप लगाया है.

फरीदाबाद के इन्फ्लुएंसर विनोद कौशिक ने जीवित पत्नी का किया 'पिंड दान'; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, गंभीर आरोपों से गरमाया विवाद

Anita Ram

इंस्टाग्राम पर 'फरीदाबाद कपल' नाम से प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर विनोद कौशिक ने एक हैरान करने वाला वीडियो साझा किया है, जिसमें वे अपनी जीवित पत्नी मेघा का 'पिंड दान' करते नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

केरल लॉटरी परिणाम: धनलक्ष्मी DL-60 साप्ताहिक ड्रा के नतीजे 3 बजे होंगे घोषित, यहां देखें विजेताओं की पूरी सूची

Nizamuddin Shaikh

केरल राज्य लॉटरी विभाग (Kerala State Lottery Department) ने बुधवार, 8 जुलाई 2026 को साप्ताहिक धनलक्ष्मी DL-60 (Dhanalekshmi DL-60) लॉटरी के नतीजों की घोषणा कर दी है. इस बेहद लोकप्रिय राज्य-संचालित लॉटरी का लाइव ड्रा दोपहर 3.00 बजे शुरू किया गया.

चीन में बाढ़ का कहर: ब्रीडिंग फार्म बहने से रिहायशी इलाकों में घुसे 900 सांप, जहरीले कोबरा के डर से सहमे लोग (Watch Videos)

Anita Ram

दक्षिण चीन के गुआंग्शी प्रांत में चक्रवाती तूफान 'मयसक' के कारण आई भीषण बाढ़ में एक स्नेक ब्रीडिंग फार्म बह गया. इसके चलते जहरीले कोबरा सहित करीब 900 सांप रिहायशी इलाकों में फैल गए हैं. कई ग्रामीणों को सांपों द्वारा काटे जाने की खबर है.

PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के 1,000 वर्ष पुराने प्रम्बानन मंदिर में की पूजा-अर्चना (Watch Video)

Nizamuddin Shaikh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (8 जुलाई 2026) को इंडोनेशिया के योग्याकार्टा में स्थित लगभग 1,000 वर्ष पुराने ऐतिहासिक प्रमबानन मंदिर परिसर का दौरा किया. प्रधानमंत्री मोदी के साथ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस विशेष यात्रा के दौरान उनका मार्गदर्शन किया.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT की रिपोर्ट में अविनाश शुक्ला मुख्य आरोपी, दोस्तों और भाई की शादी पर उड़ाए लाखों रुपये

Anita Ram

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में हेराफेरी की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में अविनाश शुक्ला को मुख्य आरोपी बनाया है. जांच में सामने आया है कि आरोपी ने चोरी के पैसों से भाई की शादी, लग्जरी कार और दोस्तों पर लाखों रुपये लुटाए.

Mumbai: कुर्ला में लुका छुपी खेलते समय दर्दनाक हादसा, लिफ्ट के शाफ्ट में गिरने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत; सोसायटी पर लापरवाही का आरोप

Anita Ram

मुंबई के कुर्ला पूर्व स्थित नेहरू नगर की एक आवासीय इमारत में दोस्तों के साथ लपाछपी (हाइड-एंड-सीक) खेल रहा 12 साल का बच्चा लिफ्ट के दरवाजे का लॉक अचानक खुलने से 10वीं मंजिल से नीचे गिर गया. गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई है.

Pragati Project Launched: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, 20 हजार कृषि-उद्यमी और 20 लाख किसानों को सशक्त बनाने का संकल्प

Nizamuddin Shaikh

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को ‘प्रगति’ (PRAGATI) नामक एक राष्ट्रीय पहल का शुभारंभ किया जिसका उद्देश्य 20 हजार ग्रामीण युवाओं को कृषि-उद्यमी बनाकर देश भर के 20 लाख छोटे और सीमांत किसानों की आय, उत्पादकता और आजीविका में व्यापक सुधार लाना है.

डोंबिवली KDMC अस्पताल मारपीट मामला: शिवसेना की तरफ से MP श्रीकांत शिंदे की चेतावनी, बोले- कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Nizamuddin Shaikh

कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) के शास्त्रीनगर अस्पताल में महिला डॉक्टरों और नर्सों के साथ हुई मारपीट मामले पर सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है.

Categories