Ladki Bahin Yojana June Installment: लाडकी बहन योजना की जून महीने की किस्त कब आएगी? जानें ताजा अपडेट
महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के जून महीने के हप्ते को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जानिए किस तारीख तक बैंक खातों में ट्रांसफर होगी ₹1500 की राशि और किन महिलाओं को इस बार झटका लग सकता है.
Ladki Bahin Yojana June Installment: महाराष्ट्र सरकार की बेहद लोकप्रिय 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना' की लाभार्थी महिलाओं के लिए जून महीने की किस्त को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. राज्य की करोड़ों महिलाएं बेसब्री से जून महीने के ₹1,500 के हप्ते का इंतजार कर रही हैं. सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून महीने की यह प्रलंबित किस्त 12 से 15 जुलाई 2026 के बीच पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है. आगामी कैबिनेट बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगने के बाद डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए राशि जारी कर दी जाएगी.
जून-जुलै की किस्त को लेकर क्या है चर्चा?
वर्तमान में लाभार्थी महिलाओं के बीच इस बात को लेकर भी चर्चा चल रही है कि क्या उन्हें केवल जून महीने के ₹1,500 मिलेंगे या फिर जून और जुलाई दोनों महीनों की राशि मिलाकर ₹3,000 एक साथ दिए जाएंगे. हालांकि, राज्य सरकार की ओर से दोनों महीनों की किस्त एक साथ देने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. विभाग के स्थापित नियमों के तहत, हर महीने की 10 तारीख के बाद भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाती है, जिसके आधार पर 15 जुलाई तक जून के हप्ते के जमा होने की पूरी संभावना है. यह भी पढ़े: Ladki Bahin Yojana June Installment Update: लाडकी बहन योजना की ₹1500 की जून किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, जानें लाभार्थियों के खातों में कब आएंगे पैसे
80 लाख महिलाओं को लग सकता है झटका
इस बार योजना के तहत एक बड़ा प्रशासनिक अपडेट भी सामने आया है. ई-केवायसी (e-KYC) और दस्तावेजों की स्क्रूटनी (छाननी) प्रक्रिया के बाद राज्य की करीब 80 लाख महिलाओं का लाभ रुकने की आशंका जताई जा रही है. महिला एवं बाल विकास मंत्री आदिती तटकरे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिन आवेदकों ने अभी तक अनिवार्य ई-केवायसी प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है या जिनके आवेदनों में विसंगतियां पाई गई हैं, उन्हें इस किस्त से वंचित रहना पड़ सकता है. वर्तमान में केवल 1 करोड़ 69 लाख पूरी तरह पात्र महिलाओं के खातों में ही यह राशि भेजने की तैयारी है.
इन कारणों से रद्द हो रहे हैं आवेदन
जांच प्रक्रिया के दौरान कई ऐसे आवेदन सामने आए हैं जो योजना के निर्धारित मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं. आवेदन खारिज होने या किस्त रुकने के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:
-
ई-केवायसी का अधूरा होना: जिन महिलाओं ने अपने मोबाइल नंबर और आधार के जरिए ई-केवायसी वेरिफिकेशन पूरा नहीं किया है.
-
आधार सीडिंग की समस्या: बैंक खाते का आधार कार्ड से लिंक (सीडेड) न होना, जिसके कारण डीबीटी फेल हो जाता है.
-
आय सीमा से अधिक होना: छाननी के दौरान जिन परिवारों की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक पाई गई है.
-
अपात्रता के अन्य कारण: परिवार में चार पहिया वाहन का होना या गलत दस्तावेज अपलोड करना.
लाभार्थी ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
योजना से जुड़ी सभी पात्र महिलाओं को सलाह दी गई है कि वे अपनी किस्त का स्टेटस जांचने के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल ladakibahin.maharashtra.gov.in का ही उपयोग करें. किसी भी अन्य अनौपचारिक वेबसाइट या डिजिटल लिंक पर अपने क्रेडेंशियल्स साझा न करें. लाभार्थी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आने वाले एसएमएस (SMS) या अपने आधार-लिंक्ड बैंक खाते की पासबुक अपडेट कराकर भी राशि प्राप्त होने की पुष्टि कर सकते हैं.