मुख्य समाचार
Team India T20I Stats At Bristol Stadium: टी20 इंटरनेशनल में ब्रिस्टल में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें
Siddharth Raghuvanshiब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर अब तक कुल सात टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें से चार मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि तीन मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को सफलता मिली है. इस साल यहां खेले गए टी20 ब्लास्ट के पांच मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 155 से 160 रन के बीच रहा है.
India vs England, 4th T20I Match Toss Winner Prediction: ब्रिस्टल में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा भारी
Siddharth Raghuvanshiटी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 18 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड ने 14 मैच अपने नाम किए हैं. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. इंग्लैंड में दोनों टीमों के बीच 12 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत को 4 मैचों में जीत और 7 मुकाबलों में हार मिली है, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला.
Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ब्रिस्टल में भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
Siddharth Raghuvanshiब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम से मदद मिल सकती है. बाद में बल्लेबाजी आसान होती जाती है और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.
एमपी हाई कोर्ट का अहम फैसला: माता-पिता की देखभाल करना पत्नी के लिए घर छोड़ने और गुजारा भत्ता मांगने का आधार नहीं
Anita Ramमध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने एक वैवाहिक विवाद की सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया है कि भारतीय संस्कृति में एक बेटे द्वारा अपने माता-पिता की देखभाल करना पूरी तरह से सामान्य है. कोर्ट ने कहा कि केवल इस आधार पर पत्नी पति का घर नहीं छोड़ सकती और न ही भत्ते का दावा कर सकती है.
Zimbabwe vs Bangladesh, 2nd ODI Match Scorecard: हरारे में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के सामने रखा 248 रनों का लक्ष्य, बेन करन ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
Siddharth Raghuvanshiइस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश की टीम के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज बेहद निराशाजनक रहा और महज 66 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद सलामी बल्लेबाज बेन करन और स्टार आलराउंडर सिकंदर रज़ा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 134 रन तक लेकर गए.
राजस्थान हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: साइबर अपराध के आरोपी पर लगाया 3 साल का सोशल मीडिया बैन; खुद या फर्जी नाम से चलाया अकाउंट, तो रद्द होगी जमानत
Anita Ramडिजिटल उत्पीड़न (साइबर हैरेसमेंट) पर लगाम लगाने के लिए राजस्थान हाई कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने एक नाबालिग लड़की की मॉर्फ्ड (छेड़छाड़ की गई) तस्वीर प्रसारित करने के आरोपी को इस कड़ी शर्त पर जमानत दी है कि वह अगले तीन साल तक किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा.
India vs England, 4th T20I Match Key Players To Watch Out: आज भारत और इंग्लैंड के बीच होगी करो या मरो की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें
Siddharth Raghuvanshiभारतीय टीम के लिए चौथा टी20 मुकाबला करो या मरो जैसा है. लगातार दो हार के बाद टीम इंडिया पर वापसी का दबाव होगा. वहीं इंग्लैंड की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर सीरीज खत्म करने की कोशिश करेगी. ऐसे में दोनों टीमों के कई स्टार खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें रहने वाली हैं.
Kerala: कोझिकोड रेलवे स्टेशन पर भरभरा कर ढहा सदी पुराना क्लॉक टावर, प्लेटफॉर्म पर गिरा मलबा; ट्रेन सेवाएं प्रभावित (Watch Video)
Anita Ramकेरल के कोझिकोड रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक सदी पुराना ऐतिहासिक क्लॉक टावर अचानक ढह गया. टावर का मलबा प्लेटफॉर्म और पटरियों पर गिरने से ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से बाधित हुईं, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.
Uniform Civil Code in Maharashtra: महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता की ओर बढ़े कदम, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया 7 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन; सेवानिवृत्त जज रंजना देसाई करेंगी अध्यक्षता
Anita Ramमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के लिए एक मसौदा (ड्राफ्ट) प्रस्ताव तैयार करने के लिए सात सदस्यीय विशेषज्ञ समिति के गठन की घोषणा की है. सर्वोच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई इस समिति की अध्यक्षता करेंगी.
India vs England Dream11 Prediction, 4th T20I Match: ब्रिस्टल में आज भारत और इंग्लैंड के बीच होगी करो या मरो की जंग, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम
Siddharth Raghuvanshiभारतीय टीम को इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, फिल साल्ट और जोस बटलर बल्लेबाजी में बड़ा योगदान दे सकते हैं.
India vs England, 4th T20I Match Winner Prediction: क्या चौथे टी20 में वापसी कर सीरीज बचा पाएगी टीम इंडिया? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
Siddharth Raghuvanshiइंग्लैंड ने अब तक इस सीरीज में शानदार क्रिकेट खेली है और भारतीय टीम पर लगातार दबाव बनाया है. तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और पूरी टीम सिर्फ 76 रन पर सिमट गई. ऐसे में चौथे मुकाबले में टीम इंडिया से मजबूत वापसी की उम्मीद होगी. दूसरी तरफ हैरी ब्रूक की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज कर सीरीज खत्म करने के इरादे से उतरेगी.
Ghaziabad: गाजियाबाद के वसुंधरा में भारी बारिश के बाद धंसी मुख्य सड़क, पाताल जैसे गड्ढे में समाई कार और स्कूटी; यातायात डायवर्ट
Anita Ramगाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में अटल चौक के पास मानसून की मूसलाधार बारिश के बाद सड़क का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर धंस गया. सड़क धंसने से बने गहरे गड्ढे में वहां खड़ी एक कार और स्कूटी समा गई. हादसे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से इलाके की बैरिकेडिंग कर दी है.
इनकम टैक्स छूट पर बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई: कानूनी मान्यता के बिना समलैंगिक जोड़ों को नहीं मिल सकता 'पति-पत्नी' वाला टैक्स लाभ
Anita Ramआयकर विभाग ने बॉम्बे हाई कोर्ट को सूचित किया है कि आयकर अधिनियम के तहत मिलने वाली जीवनसाथी (स्पॉउस) टैक्स छूट का लाभ समलैंगिक जोड़ों को तब तक नहीं दिया जा सकता, जब तक कि उनके रिश्ते को कानूनी रूप से विवाह के रूप में मान्यता न मिल जाए
India vs England T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और इंग्लैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े
Siddharth Raghuvanshiभारत और इंग्लैंड के बीच टी20 क्रिकेट में हमेशा से रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं. दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई यादगार मैच खेले हैं. मौजूदा सीरीज में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 की बढ़त बना ली है, जबकि भारतीय टीम वापसी की तलाश में है. ऐसे में चौथे मुकाबले से पहले दोनों टीमों के टी20 रिकॉर्ड और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.
VIDEO: मुंबई का प्रसिद्ध 'K Rustom' आइसक्रीम पार्लर सील: एफडीए की छापेमारी में मिले जिंदा चूहे और मक्खियां; फूड लाइसेंस सस्पेंड
Anita Ramमहाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने दक्षिण मुंबई के ऐतिहासिक 'के. रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर का फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. औचक निरीक्षण के दौरान वहां जिंदा चूहे, मक्खियां और एक्सपायर्ड सामग्रियां मिलने के बाद यह सख्त कार्रवाई की गई है.
India vs England, 4th T20I Match County Ground Stadium Pitch Report: काउंटी ग्राउंड में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट
Siddharth Raghuvanshiटी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. इंग्लैंड की धरती पर दोनों टीमों के बीच 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 4 और इंग्लैंड ने 7 मुकाबले जीते हैं.
BSNL सैटेलाइट फोन: बिना नेटवर्क के भी होगी बात; जानिए कीमत, फीचर्स, किसे मिल सकता है और खरीदने का पूरा प्रोसेस
Anita Ramसरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) भारत में अपनी ग्लोबल सैटेलाइट फोन सर्विस (GSPS) का दायरा बढ़ा रही है. इनमारसैट के सहयोग से चलने वाली यह सेवा मोबाइल नेटवर्क न होने पर भी देश के सुदूर हिस्सों और समुद्री क्षेत्रों में निर्बाध और सुरक्षित वॉयस और एसएमएस कनेक्टिविटी प्रदान करती है.
Zimbabwe vs Bangladesh, 2nd ODI Match Live Score Update: हरारे में जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
Siddharth Raghuvanshiजिम्बाब्वे की टीम में ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा और क्रेग एर्विन जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहूरी और ब्लेसिंग मुजारबानी अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम में नजमुल हुसैन शान्तो, तंजिद हसन, तौहीद हिरदॉय और मेहदी हसन मिराज जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं.
India vs England 4th T20I Match Preview: आज ब्रिस्टल में खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच करो या मरो का मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स
Siddharth Raghuvanshiटीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें रहेंगी. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जोस बटलर और आदिल रशीद बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और जोश टंग भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती देने की कोशिश करेंगे.
दिल्ली-NCR में आफत की बारिश: जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम से थमी रफ्तार; ईस्ट ऑफ कैलाश में गिरे विशाल पेड़, मौसम विभाग का 'रेड अलर्ट' (Watch Videos)
Anita Ramदिल्ली-एनसीआर में रात भर हुई मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. सड़कों पर जलभराव और पेड़ गिरने से सुबह के समय भारी ट्रैफिक जाम लग गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है.