Team India T20I Stats At Bristol Stadium: टी20 इंटरनेशनल में ब्रिस्टल में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें
ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर अब तक कुल सात टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें से चार मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि तीन मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को सफलता मिली है. इस साल यहां खेले गए टी20 ब्लास्ट के पांच मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 155 से 160 रन के बीच रहा है.
India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 4th T20I Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 9 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्टल (Bristol) के काउंटी ग्राउंड (County Ground) में भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे से खेला जाएगा. तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 125 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. अब चौथे मुकाबले में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई वाली भारतीय टीम सीरीज बचाने के इरादे से उतरेगी, जबकि हैरी ब्रूक (Harry Brook) की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ब्रिस्टल में भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अब तक टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी निराशाजनक देखने को मिला है. आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दोनों मुकाबले गंवाने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी भारत शुरुआती तीन मैचों में से दो हार चुका है, जबकि एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. ऐसे में भारतीय टीम के पास अब सीरीज जीतने का मौका नहीं है, लेकिन चौथा मुकाबला जीतकर वह सीरीज को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाने की कोशिश करेगी. यह मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया का लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में अब तक शानदार और अजेय रिकॉर्ड रहा है.
ब्रिस्टल में तीन वनडे और एक टी20 जीत चुकी है टीम इंडिया
ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. इस मैदान पर अक्सर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह मैदान की छोटी स्ट्रेट बाउंड्री और तेज आउटफील्ड है. भारतीय टीम ने साल 2018 में इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 199 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था, जिससे यह साफ होता है कि यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को काफी फायदा मिलता है.
टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक एक टी20 इंटरनेशनल और तीन वनडे मुकाबले खेले हैं और चारों मैचों में जीत दर्ज की है. ऐसे में ब्रिस्टल का यह शानदार रिकॉर्ड भारतीय खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम कर सकता है. इसके अलावा इंग्लैंड के अन्य मैदानों की तुलना में ब्रिस्टल में मौसम थोड़ा गर्म रहने की संभावना रहती है, जो भारतीय खिलाड़ियों के लिए अनुकूल परिस्थितियां साबित हो सकती हैं.
ब्रिस्टल में अब तक खेले गए हैं सात टी20 इंटरनेशनल मुकाबले
ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर अब तक कुल सात टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें से चार मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि तीन मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को सफलता मिली है. इस साल यहां खेले गए टी20 ब्लास्ट के पांच मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 155 से 160 रन के बीच रहा है. ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करना आसान नहीं होगा. यही वजह है कि इस मुकाबले में टॉस की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है और दोनों टीमें पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती हैं.