मुख्य समाचार

MHADA Lottery 2026: मुंबई में 120 फ्लैट्स की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया टली, नई तारीख का इंतज़ार; जानें देरी की वजह और पूरी डिटेल

Siddharth Raghuvanshi

मुंबई में म्हाडा की बहुप्रतीक्षित 120 फ्लैट्स की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फिलहाल टाल दी गई है. एफसीएफएस स्कीम के तहत यह रजिस्ट्रेशन 5 फरवरी से शुरू होना था, लेकिन तकनीकी सुधार और सर्वर अपग्रेड के चलते इसे स्थगित कर दिया गया. फ्लैट्स विरार, मीरा रोड और शिरढोण जैसे इलाकों में हैं और ये EWS व LIG वर्ग के लिए हैं. नई तारीखें म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएंगी.

How To Download Bharat Taxi App: अमित शाह आज लॉन्च करेंगे ‘भारत टैक्सी’, जानें ऐप डाउनलोड करने का पूरा तरीका और खास फीचर्स

Siddharth Raghuvanshi

भारत टैक्सी ऐप देश का पहला सहकारी मॉडल पर आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जिसमें जीरो कमीशन और बिना सर्ज प्राइसिंग की सुविधा मिलेगी. Android और iOS दोनों यूज़र्स ऐप डाउनलोड कर कैब, ऑटो और बाइक बुक कर सकते हैं. ड्राइवरों को सहकारी संस्था का हिस्सेदार बनाया गया है, जबकि यात्रियों के लिए पारदर्शी किराया और बेहतर सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Weather Update: वडोदरा में बारिश बनेगी विलेन या खेला जाएगा पूरा मुकाबले; मैच से पहले मौसम का हाल

Siddharth Raghuvanshi

फाइनल मुकाबले में शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स, श्री चरणी, स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, नादिन डी क्लर्क और श्रेयंका पाटिल ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा और लॉरेन बेल के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं स्मृति मंधाना और श्री चरणी के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है.

Bharat Taxi App: शीर्षक भारत टैक्सी का शुभारंभ, सर्ज प्राइसिंग से मुक्ति और किफायती किराए का वादा

Team Latestly

विवरण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज 'भारत टैक्सी' सेवा का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य यात्रियों को सर्ज प्राइसिंग से मुक्ति दिलाना और किफायती किराए पर विश्वसनीय परिवहन विकल्प प्रदान करना है. यह पहल देश में टैक्सी सेवाओं को अधिक सुलभ और न्यायसंगत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Bharat Taxi Set To Launch Today: आज से शुरू होगी सरकार की टैक्सी सर्विस, अमित शाह बोले- 'भारत टैक्सी' से ड्राइवरों को मिलेगा सम्मान

IANS

भारत टैक्सी सारथियों के लिए स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, सेवानिवृत्ति बचत और समर्पित ड्राइवर सहायता प्रणाली के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देता है. दिल्ली में सात प्रमुख स्थानों पर सहायता केंद्र संचालित किए जा रहे हैं. प्लेटफॉर्म त्वरित आपातकालीन सहायता, सत्यापित राइड डेटा प्रदान करता है और ड्राइवरों को बिना किसी अनन्य शर्त के अन्य प्लेटफॉर्म्स पर काम करने की स्वतंत्रता देता है.

CTET Admit Card: सीटीईटी एडमिट कार्ड जल्द होगा, ctet.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

Team Latestly

विवरण केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी होने वाले हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. यह लेख परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी और महत्वपूर्ण निर्देशों पर प्रकाश डालता है.

Silver Rate Today, February 05, 2026: शादी सीजन के बीच चांदी के दाम में हुआ इजाफा! जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के ताजा रेट

Siddharth Raghuvanshi

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी चांदी की कीमतों में अल्पकालिक उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, करेंसी मूवमेंट और औद्योगिक मांग चांदी के भाव तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे. हालांकि मौजूदा रुझान को देखते हुए चांदी निवेशकों और कारोबारियों दोनों के लिए फोकस में बनी हुई है.

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Live Streaming In India: आज खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खिताबी मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Siddharth Raghuvanshi

टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. बीसीए स्टेडियम ने अब तक यहां खेले गए मुकाबलों में एक अच्छा बैटिंग डेक तैयार किया है. तेज गेंदबाज शुरू में कुछ मूवमेंट हासिल करेंगे, लेकिन समय के साथ विकेट में सुधार होगा.

Shri Ganesh Satta Result Chart? इसके जोखिम और कानूनी स्थिति के बारे में विस्तार से जानें

Team Latestly

'श्री गणेश सट्टा' एक अनधिकृत जुआ प्लेटफॉर्म है, जिसका परिणाम चार्ट इंटरनेट पर व्यापक रूप से देखा जाता है. यह लेख इस चार्ट की कार्यप्रणाली, इसके साथ जुड़े वित्तीय जोखिमों और भारत में इसकी कानूनी स्थिति का निष्पक्ष विश्लेषण करता है.

Gold Rate Today: भारत में 22K-24K सोने के दाम स्थिर, यहां जानें दिल्ली-मुंबई समेत सभी शहरों के लेटेस्ट रेट

Siddharth Raghuvanshi

देश के सर्राफा बाजार में आज सोने के दाम मजबूत बने हुए हैं. 24 कैरेट सोना दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 1.59 लाख से 1.62 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमतें 14,600 से 14,900 रुपए प्रति ग्राम के बीच रहीं. निवेशकों की मजबूत मांग और वर्ल्ड मार्केट के रुझानों ने सोने की कीमतों को समर्थन दिया है.

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में आज भी घने कोहरे का प्रकोप? पश्चिमी हिमालय में बारिश-बर्फबारी के आसार; बस एक क्लिक पर जानें मुंबई-दिल्ली समेत बड़े शहरों के मौसम का हाल

Siddharth Raghuvanshi

मौसम पूर्वानुमान सेवा Windy के अनुसार आज 5 फरवरी को मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और बेंगलुरू में बारिश की कोई संभावना नहीं है. इसी तरह हैदराबाद, कोलकाता और शिमला के लिए भी गुरुवार को बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है.

गणतंत्र दिवस से पहले खालिस्तान समर्थक नारे लिखने का मामला: दिल्ली पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार, साजिश कनाडा में रची गई

Team Latestly

गणतंत्र दिवस से पहले राजधानी के दो स्थानों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे जाने के मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने बलजिंदर (एम्बुलेंस चालक) और उसके सहयोगी रोहित उर्फ किरात को गिरफ्तार किया है.

Karnataka Fire Broke: विजयपुरा के हविनाल गांव की चीनी मिल में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Team Latestly

विजयपुरा ज़िले के चडचन तालुक के हविनाल गांव में स्थित एक चीनी मिल में बीती शाम भीषण आग लग गई. आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Pitch Report: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Siddharth Raghuvanshi

मौजूदा सीजन के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन (2023) में फाइनल तक पहुंची, उसके बाद हर सीजन में दिल्ली ने फाइनल में जगह बनाई लेकिन कभी खिताब नहीं जीत पाई. अब दिल्ली अपने पहले खिताब के लिए आरसीबी से भिड़ेगी.

Goregaon Lift Explosion: गोरेगांव में लिफ्ट में गैस भरे गुब्बारे फटने से हुआ भड़कता विस्फोट, सीसीटीवी में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर

Siddharth Raghuvanshi

मिली जानकारी के अनुसार, लिफ्ट में एक युवक जन्मदिन समारोह के लिए गैस भरे गुब्बारे लेकर जा रहा था. जैसे ही लिफ्ट ऊपर की ओर बढ़ी, अचानक गुब्बारों में आग लग गई और जोरदार धमाके के साथ वे फट गए. पलभर में लिफ्ट के अंदर आग की लपटें और धुआं फैल गया.

बारामती में भावुक पल: शरद पवार ने अजित पवार को दी श्रद्धांजलि, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से की पहली मुलाकात (Watch Video)

Anita Ram

बारामती में एक भावुक कार्यक्रम के दौरान शरद पवार ने अपने भतीजे स्वर्गीय अजित पवार को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने राज्य की नई उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से भी मुलाकात की, जो अजित पवार के निधन के बाद इस पद पर आसीन हुई हैं.

Assi Trailer: फिल्म 'अस्सी' में नजर आएंगी तापसी पन्नू, रोज़मर्रा की ख़बरों पर आधारित कोर्टरूम ड्रामा में दिखेगा दमदार अंदाज़

Siddharth Raghuvanshi

तापसी पन्नू फिल्म को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने बताया, “ये कहानियां अब सामने लाने का समय है. हम रोज अपराध की खबरें पढ़ते हैं, लेकिन उन्हें सामान्य नहीं मानना चाहिए. ये घटनाएं हमारे आस-पास हो रही हैं और बढ़ रही हैं. कभी-कभी ये सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि हमारी चुप्पी और कमजोर कोशिशों के बारे में भी हैं. फिल्म में काम के दौरान मैं बहुत इमोशनल हो गई, क्योंकि ये आपको सच्चाई से रूबरू कराती है.”

‘Missing Link’ Project: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे 'मिसिंग लिंक', 30 मिनट बचेगा सफर; मई 2026 में खुलने जा रहा है देश का आधुनिक इंजीनियरिंग अजूबा

Anita Ram

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बन रहे 'मिसिंग लिंक' प्रोजेक्ट का काम 94% पूरा हो चुका है. यह प्रोजेक्ट खंडाला घाट के खतरनाक रास्तों को बायपास कर यात्रा के समय को 30 मिनट कम कर देगा. MSRDC ने इसकी शुरुआत के लिए मई 2026 की नई तारीख तय की है.

India U19 vs Afghanistan U19, 2nd Semi-Final Scorecard: हरारे में अफगानिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में बनाई अपनी जगह, एरोन जॉर्ज ने जड़ा धमाकेदार शतक; यहां देखें IND बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

Siddharth Raghuvanshi

टीम इंडिया को दीपेश देवेंद्रन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 311 रन बनाने थे.

मणिपुर में सरकार तो बहाल, लौटेगी शांति भी?

Deutsche Welle

मणिपुर में करीब एक साल के राष्ट्रपति शासन के बाद सरकार की बहाली का रास्ता तो साफ हो गया है.

Categories