RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Live Streaming In India: आज खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खिताबी मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. बीसीए स्टेडियम ने अब तक यहां खेले गए मुकाबलों में एक अच्छा बैटिंग डेक तैयार किया है. तेज गेंदबाज शुरू में कुछ मूवमेंट हासिल करेंगे, लेकिन समय के साथ विकेट में सुधार होगा.

दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women, Final Match TATA Women's Premier League 2026 Live Streaming And Telecast Details: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के बीसीए स्टेडियम, कोटाम्बी (BCA Stadium, Kotambi) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. आरसीबी की टीम दूसरी बार डब्ल्यूपीएल का खिताब अपने नाम करना चाहेगी. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची है. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स अब तक एक बार भी चैंपियन नहीं बन पाए हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक जोरदार भिड़ंत देखने को मिल सकती है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई जेमिमा रोड्रिग्स Jemimah Rodrigues) कर रहीं हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Pitch Report: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से स्मृति मंधाना, नदीन डी क्लर्क, और ग्रेस हैरिस स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. मौजूदा सीजन में पिछली बार जब इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी को सात विकेट से धूल चटाई थी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से स्मृति मंधाना, ग्रेस हैरिस और नदीन डी क्लर्क स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर दिल्ली कैपिटल्स टीम की तो शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ड, और मारिजाने कैप अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

दोनों टीमों के हेड टू हेड (RCB-W vs DC-W Head To Head Record)

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच कुल नौ मैच खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स का पड़ला भारी रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने छह मैच जीते हैं, जबकि महज तीन मैच आरसीबी ने अपने नाम किए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि दसवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है.

टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. बीसीए स्टेडियम ने अब तक यहां खेले गए मुकाबलों में एक अच्छा बैटिंग डेक तैयार किया है. तेज गेंदबाज शुरू में कुछ मूवमेंट हासिल करेंगे, लेकिन समय के साथ विकेट में सुधार होगा. बैटिंग आसान हो जाएगी. 160-170 का लक्ष्य पीछा किया जा सकता है, लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 175+ से अधिक का स्कोर बना सकती है, तो यह मुश्किल हो सकता है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच डब्ल्यूपीएल का फाइनल मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

डब्ल्यूपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के बीसीए स्टेडियम, कोटाम्बी (BCA Stadium, Kotambi) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर आएंगे.

कहां और कैसे देखें लाइव मैच? (Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women Live Streaming)

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं, मोबाइल पर भी आप इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB-W vs DC-W Final Match Playing Prediction)

दिल्ली कैपिटल्स महिला: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कैप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नु मणी, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल.

नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल