Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 12th Match Record And Milestone: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 12वां मुकाबला आज यानी 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह तीसरा मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs PBKS, IPL 2026 12th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 12वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से 6 अप्रैल को होगा. कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पहले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और टीम अब अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी. वहीं, पंजाब किंग्स ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है और टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी. चलिए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (KKR vs PBKS Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 35 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स का पड़ला भारी रहा हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं, पंजाब किंग्स 13 मैच ही अपने नाम कर पाई है. जबकि, एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए थे. एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला था. वहीं, दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स ने 16 रन से जीता था. कोलकाता नाइट राइडर्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी जीत साल 2023 में मिली थी.
कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी पहले दोनों मैच में कुछ खास नहीं रही है. दूसरे मैच में तो टीम के बल्लेबाज भी फ्लॉप रहे. ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में अनुभवी सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती से काफी उम्मीदें होंगी. बल्लेबाजी में रिंकू सिंह से एक बड़ी पारी खेलने को देखेंगे. लगातार दो मैचों में मिली जीत के बाद पंजाब किंग्स अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव करने को नहीं देखेगी. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अभी अपना लय प्राप्त नहीं कर पाए हैं. ऐसे में वह इस मुकाबले में बेहतर करना चाहेंगे. कूपर कॉनॉली अपनी शानदार फॉर्म इस मैच में भी जारी रखना चाहेंगे.
आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
टी20 क्रिकेट में फिन एलेन को 350 छक्के पूरे करने के लिए 4 छक्कों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में रिंकू सिंह को 300 चौके पूरे करने के लिए 7 चौकों की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में रिंकू सिंह को 100 चौके पूरे करने के लिए 5 चौकों की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में अनुकूल रॉय को 1000 रन पूरे करने के लिए 40 रन की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में अनुकूल रॉय को 50 छक्के पूरे करने के लिए 3 छक्कों की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में रमनदीप सिंह को 1000 रन पूरे करने के लिए 56 रन की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में रमनदीप सिंह को 50 कैच पूरे करने के लिए 4 कैच की आवश्यकता है.
आईपीएल इतिहास में सुनील नारायण को 200 विकेट पूरे करने के लिए 7 विकेट की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में वरुण चक्रवर्ती को 200 विकेट पूरे करने के लिए 3 विकेट की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में प्रभसिमरन सिंह को 50 कैच पूरे करने के लिए 4 कैच की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में कूपर कॉनॉली को 1000 रन पूरे करने के लिए 22 रन की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में श्रेयस अय्यर को 300 छक्के पूरे करने के लिए 9 छक्कों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में नेहल वढेरा को 100 चौके पूरे करने के लिए 7 चौकों की आवश्यकता है.
आईपीएल इतिहास में शशांक सिंह को 50 छक्के पूरे करने के लिए 7 छक्कों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में मार्कस स्टोइनिस को 600 चौके पूरे करने के लिए 1 चौके की आवश्यकता है.
आईपीएल इतिहास में मार्कस स्टोइनिस को 10 अर्धशतक पूरे करने के लिए 1 अर्धशतक की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में अर्शदीप सिंह को 100 विकेट पूरे करने के लिए 3 विकेट की आवश्यकता है.
नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY