Screen Awards 2026: जाकिर खान ने बॉलीवुड को किया जमकर रोस्ट; 'धुरंधर 2' की सफलता और 'फेक' पार्टियों पर कसा तंज
Zakir Khan at Screen Awards 2026 (Photo Credit: The Indian Express)

मुंबई: मुंबई में 5 अप्रैल को आयोजित 'स्क्रीन अवार्ड्स 2026' (Screen Awards 2026) की शाम स्टैंड-अप कॉमेडियन (Stand-Up Comedian) जाकिर खान (Zakir Khan) के नाम रहा.  शो की मेजबानी कर रहे जाकिर ने बॉलीवुड बिरादरी को अपने निशाने पर लेते हुए फिल्म जगत की 'सक्सेस पार्टी' (Success Party) संस्कृति और झूठी तारीफों पर जमकर प्रहार किया. इस दौरान उनके साथ मंच पर बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt), कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) और पत्रकार सौरभ द्विवेदी (Saurabh Dwivedi) भी होस्ट के रूप में मौजूद थे. यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 18वें दिन कमाई का ₹1000 करोड़ का आंकड़ा पार

'धुरंधर 2' की सफलता और 'लय्यारी' जोक

जाकिर खान ने निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' और उसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' (धुरंधर 2) की बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई को लेकर इंडस्ट्री के दिग्गजों की खिंचाई की. जाकिर ने फिल्म के 'लय्यारी' (पाकिस्तान) वाले बैकड्रॉप का जिक्र करते हुए कहा, 'धुरंधर से सबकी जली तो है। देखिए बम फिल्म में फूटे लय्यारी में, पर धुआं उड़ा है बांद्रा से जुहू में.'

उनका इशारा उन फिल्ममेकर्स और सितारों की ओर था जो फिल्म की सफलता से मन ही मन ईर्ष्या कर रहे हैं. गौरतलब है कि 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 1,600 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है.

सोशल मीडिया की 'झूठी' तारीफों पर हमला

इंडस्ट्री में चलने वाले दिखावे पर कटाक्ष करते हुए जाकिर ने कहा कि आप चाहे कितने भी बधाई संदेश या इंस्टाग्राम स्टोरीज डाल दें, या इंटरव्यू में इसे अपनी पसंदीदा फिल्म बता दें, लेकिन सच यही है कि इस फिल्म की सफलता से सबको जलन हो रही है. उन्होंने उन सितारों को आड़े हाथों लिया जो कैमरे के सामने तो फिल्म की प्रशंसा करते हैं, लेकिन असल में उसकी कामयाबी को पचा नहीं पा रहे हैं. यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, गुड फ्राइडे पर बंपर कमाई, 16वें दिन 950 करोड़ का आंकड़ा पार

जाकिर खान ने Screen Awards 2026 में बॉलीवुड को रोस्ट किया - वीडियो देखें:

बॉक्स ऑफिस और 'सक्सेस पार्टियों' का गणित

मुंबई में अपने 10 साल के अनुभव को साझा करते हुए जाकिर ने उन फिल्मों की 'सक्सेस पार्टी' का भी मजाक उड़ाया जिन्हें असल में दर्शकों ने देखा ही नहीं होता। उन्होंने कहा, "मैंने ऐसी फिल्मों की पार्टियां देखी हैं जिन्हें कोई नहीं देखता, फिर भी उनका कलेक्शन 300 करोड़ पार कर जाता है. ऐसा लगता है जैसे निर्माता और केटरर मिलकर तय कर लेते हैं कि फिल्म हिट है, चाहे क्रू ने भी उसे न देखा हो."

बॉलीवुड का अंतर्विरोध और सह-कलाकारों संग मस्ती

कॉमेडियन ने इंडस्ट्री के एक गंभीर विरोधाभास को भी उजागर किया. उन्होंने बताया कि कैसे कुछ सुपरस्टार्स आठ वैनिटी वैन की मांग करते हैं और निर्माता उन्हें दे भी देते हैं, जबकि उन्हीं सेटों पर काम करने वाले स्पॉटबॉय का भुगतान समय पर नहीं किया जाता.

शो के दौरान जाकिर ने अपनी को-होस्ट आलिया भट्ट पर भी हल्के-फुल्के तंज कसे, जिस पर अभिनेत्री ने भी हंसते हुए खेल भावना दिखाई. स्टैंड-अप कॉमेडी से ब्रेक की घोषणा कर चुके जाकिर खान का यह 'रोस्ट' सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.