Aashiqana S3 Trailer: Zayn Ibad Khan और Khushi Dubey स्टारर 'आशिकाना सीजन 3' का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस बार लव स्टोरी हुई और डार्क व खतरनाक (Watch Video)
डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Photo Credits: Twitter)

Aashiqana S3 Trailer: आशिकाना सीजन 3 का ट्रेलर आज डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने रिलीज कर दिया है. सीरीज में जैन इबाद खान और खुशी दुबे प्रमुख भूमिका में हैं. यह लव स्टोरी अब एक और कदम आगे बढ़ चली है. इसमें डार्कनेस के साथ साथ खतरा भी बढ़ा नजर आ रहा है. खुशी दुबे और जैन इबाद खान स्टारर आशिकाना सीजन 3 सीरीज 27 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. देखें ट्रेलर: