क्रिकेट

Dhanashree Verma के साथ फिर कदम थिरकाते दिखे Yuzvendra Chahal, बन गए हैं पक्के डांसर

इस वीडियो में धनश्री और यजुवेंद्र की जोड़ी देखते ही बन रही है. जबकि वहीं क्रिकेटर भी परफेक्ट डांसर के अवतार में नजर आ रहे हैं.

Dhanashree Verma के साथ फिर कदम थिरकाते दिखे Yuzvendra Chahal, बन गए हैं पक्के डांसर
धनश्री और यजुवेंद्र चहल (Image Credit: Instagram)

क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) क्रिकेट के मैदान पर तो कमाल दिखाते ही हैं आजकल वो जमकर डांस करते हुए भी नजर आते हैं. दरअसल जब से यजुवेंद्र की लाइफ में धनश्री (Dhanashree Verma) की एंट्री हुई है डांस को लेकर क्रिकेटर का प्यार अलग ही लेवल पर देखने को मिल रहा है. तो वहीं फैंस भी इनकी जोड़ी को खूब पसंद करते हैं. ऐसे में अब यजुवेंद्र और धनश्री एक बार फैंस को एंटरटेन करते दिखाई दे रहे हैं. धनश्री ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें दोनों मिलकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

इस वीडियो में धनश्री और यजुवेंद्र की जोड़ी देखते ही बन रही है. जबकि वहीं क्रिकेटर भी परफेक्ट डांसर के अवतार में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद कहना मुश्किल है कि चहल ने अभी अभी डांस सीखा है.

वैसे यजुवेंद्र चहल जल्द जल्द ही क्रिकेट मैदान पर दोबारा दम दिखाते नजर आएंगे. उन्हें श्रीलंका टूर के लिए टीम में शामिल किया गया. जहां टीम इंडिया 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलेगी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2021 07:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).