WWE स्टार जॉन सीना ने शिल्पा शेट्टी की फोटो का बना डाला मीम, एक्ट्रेस भी हुई हैरान
WWE स्टार जॉन सीना ने शिल्पा शेट्टी की एक फोटो को स्टीवन एंडरसन की एक मोर्फेड फोटो पर लगाते हुए इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस मीम को तैयार करते हुए जॉन सीना ने लिखा 'स्टोन कोल्ड शिल्पा शेट्टी कुंद्रा.'
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके बेटे वियान राज कुंद्रा (Viaan) एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल कुछ दिन पहले वियान का एक इंटरव्यू सामने आया था. जिसमें वो WWE स्टार जॉन सीना (John Cena) के लिए अपनी दीवानगी जाहिर करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद जॉन सीना ने भी वियान को एक स्पेशल मैसेज दिया. जिसे देखकर वियान खुशी से झूम उठे. ऐसे में अब जॉन सीना ने शिल्पा शेट्टी की एक ऐसी फोटो शेयर की है जिसे देखकर शिल्पा शेट्टी संग उनके फैंस भी हैरान रह गए.
दरअसल जॉन सीना ने WWE के एक और बड़े स्टार स्टोन कोल्ड (Stone Cold) के चेहरे पर शिल्पा शेट्टी की तस्वीर लगा के अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा स्टोन कोल्ड शिल्पा शेट्टी कुंद्रा.
View this post on Instagram
इस तस्वीर को देखने के बाद शिल्पा शेट्टी भी खुद कमेंट करने से ना रोक सकी. शिल्पा ने लिखा ‘अब मैं भी खुद को नहीं देख पा रही हूं.’ इस तस्वीर को शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया.
वेल शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे वियान हॉलीवुड सुपरहीरोज के भी बड़े फैन है. राज कुंद्रा और शिल्पा वियान के हर जन्मदिन को स्पेशल हीरोज की थीम पर सेलिब्रेट करते हैं. वियान अपने पिछले जन्मदिन पर हैरी पॉटर के अंदाज में दिखाई दिए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2019 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

