टीवी

Khatron Ke Khiladi 9: विकास गुप्ता को शो से होना पड़ा आउट, कर रहे थे ये गलत काम

विकास गुप्ता ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए कहा कि वो ऐसा काम कर रहे थे जिसके चलते उन्हें इस शो से बाहर निकलने को कहा गया

Khatron Ke Khiladi 9: विकास गुप्ता को शो से होना पड़ा आउट, कर रहे थे ये गलत काम
विकास गुप्ता (Photo Credits: Instagram)

टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' (Khatron Ke Khiladi Season 9) से हर्ष लिम्बचिया (Harsh Limbachiyaa) की एग्जिट के बाद अब इसके फैंस को एक और झटका लगने वाला है. इस शो से हर्ष के बाद अब विकास गुप्ता (Vikas Gupta) ने भी एग्जिट कर लिया है. जी हां! दरअसल, इस शो पर कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रहे विकास ने एक ऐसी गलती कर दी जिसके चलते उन्हें इस शो से डिसक्वालिफाई कर दिया गया है.

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, शो पर स्टंट्स परफॉर्म करने से पहले विकास स्टेरॉयड्स (steroids) का सेवन कर रहे थे. विकास ने पैन किलर्स (pain killers) लेकर शो पर स्टंट्स परफॉर्म किए और इस बात की सूचना किसी को भी नहीं दी. इस बात से नाराज शो के होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने विकास को जमकर फटकार लगाई. इसके बाद उन्हें शो से डिसक्वालिफाई कर दिया गया. रोहित का कहना था कि ऐसा करके उन्होंने अपने साथी कंटेस्टेंट्स के साथ नाइंसाफी किया है.

अब इस मामले में अपनी सफाई देते हुए विकास ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "में पिछले 2 साल से शोल्डर इंजरी से परेशान हूं. हेलिकॉप्टर जम्प स्टंट के दौरान, मेरी नसों में दर्द काफी बढ़ गया और इसके चलते मैंने पेनकिलर्स का सहारा लिया. लेकिन मैंने इस बात की सूचना अपने साथीयों और शो के मेकर्स को नहीं दी. पैनकिलर्स के चलते आपके दिल की धड़कन बढ़ जाती है और स्टंट्स करते समय इस घटक साबित हो सकता था. लेकिन मैं इस बात से अनजान था. इसलिए शो के मेकर्स ने मुझे डिसक्वालिफाई करके सही निर्णय लिया है. अपनी चोट को छुपाना बचकानी हरकत थी."

आपको बता दें कि जबसे कलर्स टीवी (Colors TV) का ये शो ऑन एयर हुआ है तभी से ही ये शो टीआरपी की रेटिंग्स पर अपने जलवे बिखेर रहा है. इस शो पर विकास गुप्ता, भारती सिंह, जैस्मीन भसीन, एली गोनी और अविका गोर सहित टेलीविजन के कई पॉपुलर चेहरे नजर आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2019 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).