बॉलीवुड

Video: कटरीना कैफ संग सेल्फी के लिए जब सुरक्षा अधिकारीयों संग भिड़ गया फैन, एक्ट्रेस ने ऐसे संभाला मामला

कटरीना कैफ दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर जाने लगी तभी कुछ फैंस सेल्फी क्लिक करने के लिए उनके पास दौड़े. अच्छी बात रही की कटरीना के साथ सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद थे. जिन्होंने फैंस को उनके करीब आने से रोका. लेकिन इनमे से एक फैन सेल्फी के लिए जिद्द पर अड़ गया. जिसके बाद कटरीना ने मामले को संभाला.

Video: कटरीना कैफ संग सेल्फी के लिए जब सुरक्षा अधिकारीयों संग भिड़ गया फैन, एक्ट्रेस ने ऐसे संभाला मामला
कटरीना कैफ (Image Credit: Instagram)

हर कलाकार (Actor) चाहता है कि उसके लाखों चाहनेवाले हो लेकिन कई बार इन्ही फैंस (Fans) के चलते एक्टर्स मुश्किल में पड़ जाते हैं. ऐसे में सबसे जरूरी हो जाता है हालात को संभालना. बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को ये हुनर बखूबी आता है. कटरीना कैफ का यह अंदाज दिखा दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर. दरअसल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो (Video) काफी वायरल हो रहा है. जिसमें कटरीना कैफ एयरपोर्ट से बाहर आते हुए दिखाई दे रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस को देख कई फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए दौड़ पड़े. कटरीना के साथ मौजूद सुरक्षा अधिकारियों (Bodygaurds) ने इन फैंस को एक्ट्रेस के पास जाने से रोका.

लेकिन इस भीड़ में एक ऐसा भी फैन था. जो हर हाल में कटरीना के साथ सेल्फी (Selfi) चाहता था. इस फैन की कोशिश सुरक्षा अधिकारीयों के लिए चुनौती बनने लगी. उन्हें जोर लगाकर उसे कटरीना के पास से जाने से रोकने की कोशिश की. इस दौरान उसे धक्का भी दिया गया लेकिन वो फैन नहीं मना. फैन का ये जुनून देख कटरीना ने हालात को संभाला और भरी भीड़ में उसके तस्वीर क्लिक कराई. आप भी देखिए ये वीडियो.

वर्कफ्रंट की बात करे तो हाल ही में सलमान खान संग आयी कटरीना कैफ की फिल्म भारत का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दम दिखाई दिया. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 210 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2019 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).