Bigg Boss 15: क्या रिया चक्रवर्ती होंगी सलमान खान के रियलिटी शो का हिस्सा?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस के पिछले कुछ सीजन ने दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता पाई है. ऐसे में मेकर्स इसके अगले सीजन में भी कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं. जिसके लिए वो कई बड़े नामों को अप्रोच कर रहे हैं.
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की जबरदस्त कामयाबी के बाद मेकर्स अब इसके अगले सीजन को लेकर तैयारी में जुट गए हैं. इसके अलगे सीजन में भी मेकर्स ऐसे नाम को शामिल करना चाहते हैं जो दर्शकों के बीच बज्ज बनाए. ऐसे में अब खबर आ रही है कि इस बार के सीजन में विवादित एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को भी अप्रोच किया गया है. हालांकि रिया ने इसके लिए हामी भरी है या नहीं ये साफ नहीं है.
दरअसल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस के पिछले कुछ सीजन ने दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता पाई है. ऐसे में मेकर्स इसके अगले सीजन में भी कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं. जिसके लिए वो कई बड़े नामों को अप्रोच कर रहे हैं. जिसमे एक नाम निकलकर सामने आ रहा है रिया चक्रवती का भी. मेरे डैड की मारुती, सोनाली केबल और जलेबी जैसी फिल्मों का हिस्सा रहने के बाद रिया को भी अपोर्च किया गया है. अब रिया इसका हिस्सा होंगी या नहीं वो तो आने वाले वक्त में ही पता चल पाएगा.
वैसे इस बार बिग बॉस का सीजन काफी अलग होने जा रहा है. क्योंकि इस बार घर के अन्दर सेलेब्स के साथ-साथ आम लोगों को मौका दिया जाएगा. ऐसे में देखना होगा कि इस बार का सीजन दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतर पाता है या नहीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2021 09:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

