टीवी

एक्टर Shaheer Shaikh ने गर्लफ्रेंड Ruchikaa Kapoor से की शादी, कोर्ट मैरिज के बाद सामने आई ये तस्वीर

टेलीविजन के पॉपुलर एक्टर शहीर शेख ने अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से शादी कर ली है. हाल ही में इन दिनों ने सगाई कर ली थी और अब खबर आ रही है कि इन्होंने शादी कर ली है. शहीरअ उर रुचिका ने कोर्ट मैरिज की है जिसके बाद वो 2021 में ट्रेडिशनल वेडिंग की प्लानिंग कर रहे हैं. वो कोविड-19 के हालातों को सुधरने का इंतजार कर रहे हैं जिसके बाद वो ग्रैंड अंदाज में शादी करेंगे.

एक्टर Shaheer Shaikh ने गर्लफ्रेंड Ruchikaa Kapoor से की शादी, कोर्ट मैरिज के बाद सामने आई ये तस्वीर
शहीर शेख और रुचिका कपूर (Photo Credits: Instagram)

TV Actor Shaheer Shaikh Gets Hitched to Ruchikaa Kapoor: टेलीविजन के पॉपुलर एक्टर शहीर शेख ने अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से शादी कर ली है. हाल ही में इन दिनों ने सगाई कर ली थी और अब खबर आ रही है कि इन्होंने शादी कर ली है. शहीर और रुचिका ने कोर्ट मैरिज की है जिसके बाद वो 2021 में ट्रेडिशनल वेडिंग की प्लानिंग कर रहे हैं. वो कोविड-19 के हालातों को सुधरने का इंतजार कर रहे हैं जिसके बाद वो ग्रैंड अंदाज में शादी करेंगे.

शहीर जहां टीवी शोज में अपने काम के लिए प्रसिद्ध हैं वहीं रुचिका एकता कपूर की प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलेफिल्म्स की फिल्म्स विभाग की हेड हैं. शादी के बाद शहीर और रुचिका ने अपने-अपने परिवार वालों के साथ मिलकर साधारण ढंग से सेलिब्रेट किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kriti_SNS (@kriti_sns)

ये भी पढ़ें: एक्टर Shaheer Shaikh ने गर्लफ्रेंड Ruchikaa Kapoor के साथ की सगाई की घोषणा, शेयर की ये रोमांटिक फोटो

शहीर से मिलने वो जम्मू गए जिसके बाद वापस मुंबई आकर उन्होंने रुचिका के परिवार वालों से मुलाकात की. रुचिका और शहीर फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के सेट पर मिले थे जिसके बाद इनकी जान-पहचान हुई. इन्होंने एक साल तक एक दूसरे को डेट किया जिसके बाद अब ये शादी के बंधन में बंध चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2020 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).