एक्टर Shaheer Shaikh ने गर्लफ्रेंड Ruchikaa Kapoor के साथ की सगाई की घोषणा, शेयर की ये रोमांटिक फोटो
एक्टर शहीर शैख ने अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से सगाई कर ली है. शहीर ने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए बताया कि इन्होंने अब एक दूसरे से सगाई कर ली है.
Shaheer Shaikh Engaged to Ruchikaa Kapoor: एक्टर शहीर शैख ने अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से सगाई कर ली है. शहीर ने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए बताया कि इन्होंने अब एक दूसरे से सगाई कर ली है. फोटो में रुचिका के हाथ में इंगेजमेंट रिंग देखी गई जिसके साथ ही शहीर ने बेहद ही प्यारा सा कैप्शन भी लिखा.
शहीर ने फोटो शेयर करते हुए सॉन्ग 'हंसी तो फंसी' की लाइन 'इश्क बुलावा' लिखा. इसी के साथ उन्होंने लिखा, "तू हसदी रेवे. अपनी आगे की जिंदगी के लिए बेहद उत्साहित हूं." आपको बता दें कि रुचिका एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स की क्रिएटिव प्रोड्यूसर और एग्जीक्यूटिव वाईस प्रेसिडेंट हैं.
View this post on Instagram
साल 2014 में उन्हें बालाजी मोशन पिक्चर्स की मार्केटिंग हेड बनाया गया था. इसी के साथ वो पहली ऐसी युवा महिला बन गईं थी जिन्हें इतनी कम उम्र में किसी बड़ी मोशन पिक्चर स्टूडियो में ये पद हासिल हुआ था.
उन्होंने फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का', 'वीरे दी वेडिंग', 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'एक विलन' जैसी फिल्मों में काम किया है. बता दें कि शहीर और रुचिका बीते काफी समय से डेट कर रहे हैं. आज अपनी सगाई के साथ उन्होंने अपनी रिलेशनशिप को दुनिया के सामने कन्फर्म कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2020 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

