टीवी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के भिड़े उर्फ़ मंदार हुए कोरोना संक्रमित, बताया कैसी है तबीयत

मंदार ने बताया कि वो Asymptomatic हैं. ऐसे में डॉक्टर ने जो भी दवाएं बताई है उसे ले रहे हैं और BMC के भी निर्देश को फॉलो कर रहे हैं. मंदार के मुताबिक उनकी तबीयत ठीक है और वो काफी फिट महसूस कर रहें हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के भिड़े उर्फ़ मंदार हुए कोरोना संक्रमित, बताया कैसी है तबीयत
मंदार चांदवादकर (Image Credit: Instagram)

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के एक्टर मयूर वकानी के बाद अब अभिनेता मंदार चांदवादकर (Mandar Chandwadkar) भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक मंदार और उनका परिवार इस होम क्वारंटाइन में हैं. आज तक से बात करते हुए मंदार ने साफ किया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वो डॉक्टर की सलाह पर सभी एहतियात बरत रहे हैं. मंदार ने बताया कि वो Asymptomatic हैं. ऐसे में डॉक्टर ने जो भी दवाएं बताई है उसे ले रहे हैं और BMC के भी निर्देश को फॉलो कर रहे हैं. मंदार के मुताबिक उनकी तबीयत ठीक है और वो काफी फिट महसूस कर रहें हैं.

मंदार ने अपनी बातचीत में कहा कि मैंने पहले ही खुद को आइसोलेट कर लिया था. मुझे लगा कि मैं इन्फेक्टेड हूं. मेरा परिवार और मैं खुद का ख्याल रख रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ठीक हो जाऊंगा और सेट पर वापसी भी करूंगा.

आपको बता दे कि इससे पहले मयूर वकानी कोरोना संक्रमित हो गए थे. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. जबकि अब भिडे भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं, जिसके चलते अब मेकर्स की टेंशन बढ़ गई है. खबर की अब सेट पर सभी का टेस्ट कराया जाएगा और पूरे सेट को सेनेटाइज किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2021 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).