Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma को कार्टून के रूप में देख सकेंगे दर्शक, जेठालाल-दयाबेन और टप्पू सेना मचाएगी धमाल, देखें Video
टीवी के पॉपुलर कॉमेडी ड्रामा शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस के लिए ये खबर बेहद खास है. शो के मेकर्स अब इसका एनिमेटेड वर्जन टीवी पर दिखाने की तैयारी में जुटे हुए हैं.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma Animated: टीवी के पॉपुलर कॉमेडी ड्रामा शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस के लिए ये खबर बेहद खास है. शो के मेकर्स अब इसका एनिमेटेड वर्जन टीवी पर दिखाने की तैयारी में जुटे हुए हैं. इस शो के कार्टून वर्जन का प्रोमो वीडियो भी जारी कर दिया गया है जिसमें देखा गया कि चंपकलाल, जेठालाल, दयाबेन और टप्पू सेना मिलकर दर्शकों का मनोरंजन करेगी.
कार्टून चैनल सोनी येय ने इस शो के प्रोमो वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "बेहद खास खबर!! पेश है तारक मेहता का उल्टा चश्मा का ये प्रोमो वीडियो." गौरतलब है कि ये शो सब टीवी पर पिछले 12 साल से प्रसारित किया जा रहा है. गोकुलधाम वासियों की ये मजेदार कहानियां दर्शकों को ही काफी पसंद आती हैं.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma को हमेशा के लिए अलविदा कहा दिशा वकानी ने?
View this post on Instagram
शो में जेठालाल (दिलीप जोशी) और दयाबेन (दिशा वकानी) सबसे पॉपुलर किरदारों में से एक हैं जिन्हें देखकर दर्शक भी लोटपोट हो जाते हैं. शो के कार्टून प्रोमो में देखा जा सकता है कि जेठालाल को अपने पिता चंपकलाल से डांट पड़ रही है वहीं दयाबेन हमेशा की तरह मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2021 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

