Teri Meri Doriyaann Promo: 'तेरी मेरी डोरियां' का प्रोमो Star Plus ने किया रिलीज, शो में दिखेगी पंजाब की मिट्टी में समाई एक अनसुलझी प्रेम कहानी (Watch Video)
'तेरी मेरी डोरियां' का नया प्रोमो स्टार प्लस ने रिलीज कर दिया है. इस शो की प्रेम कहानी पंजाब की मिट्टी में गढ़ी गई है. शो 4 जनवरी से प्रसारित होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
Teri Meri Doriyaann Promo: स्टारप्लस प्लस ने आज अपने अपकमिंग शो 'तेरी मेरी डोरियां' का दिलचस्प प्रोमो रिलीज कर दिया है. यह शो ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में रहा है, पर अब प्रोमो आने के बाद से दर्शकों को एक्साइटमेंट और अधिक बढ़ गया है. यह शो अपनी रिलीज से सिर्फ एक हफ्ता दूर है. 'तेरी मेरी डोरियां' का यह नया प्रोमो अलग अलग प्रेम कहानियों की बारीकियों से रूबरू कराता है. Bigg Boss 16: सौंदर्या शर्मा और श्रीजिता डे ने एक दूसरे को किया लिप किस, अब्दु रोजि़क और शिव ठाकरे हुए सन्न
प्रोमो में पंजाब की धरती से निकली एक कहानी से परिचित कराने के बाद, यह मोंगा सिस्टर्स की प्यारी मां के सीन्स के साथ शुरू होता है, जो अपनी बेटियों की शादी एक अमीर और बड़े परिवार में करवाना चाहती हैं.सीरत की स्वाभिमानी, आकर्षक बहन साहिबा को देखते हैं, जो अमीरों को इम्प्रेस करने के लिए अपनी मां की जरूरतों पर सवाल उठाती है. दूसरी तऱफ, लुधियाना का संपन्न परिवार, बराड़ है, जिसके तीनों बेटे एक दूसरे से बहुत अलग हैं.
View this post on Instagram
प्रोमो में दिखाया गया है कि अंगद खूबसूरत सीरत की तरफ खिच रहा है, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर है.... गैरी, अंगद के कजिन की नजर सीरत पर है और वह उसे लुभाने की कोशिश करता है. उसी समय, अंगद और साहिबा में ईगो क्लैस होता है, और वे एक-दूसरे को नापसंद करने लगते हैं. लेकिन क्या भाग्य अपना खेल खेलेगा, और असंभावित जोड़ों को एक साथ लाएगा?... क्या ब्रार ब्रदर्स और मोंगा सिस्टर्स का जीवन एक लवली मेस में उलझ जाएगा, जो उनके परिवार के सदस्यों के समय पर हस्तक्षेप से और भी दिलचस्प हो जाएगा? यह शो स्टार प्लस और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 4 जनवरी से शाम 7 बजे टेलीकास्ट होगा. Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम मिस्टर अय्यर यानी Tanhuj Mahashabde जल्द करने जा रहे हैं विवाह?, एक्टर ने भी दी प्रतिक्रिया
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2022 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

