टीवी

Sidharth Shukla Birthday: सिद्धार्थ शुक्ला के 40वें जन्मदिन पर उमड़ा शहनाज गिल का प्यार, Video शेयर कर दी बधाई

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास दिन पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई संदेश भेजकर विश कर रहे हैं. उनके कई सारे फैन क्लब्स ने भी उनके इस जन्मदिन को खास बनाने के लिये ट्विटर पर अनेकों ट्वीट्स करके उन्हें ट्रेंड भी करवाया है.

Sidharth Shukla Birthday: सिद्धार्थ शुक्ला के 40वें जन्मदिन पर उमड़ा शहनाज गिल का प्यार, Video शेयर कर दी बधाई
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला (Photo Credits: Instagram)

Sidharth Shukla Birthday: एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास दिन पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई संदेश भेजकर विश कर रहे हैं. उनके कई सारे फैन क्लब्स ने भी उनके इस जन्मदिन को खास बनाने के लिये ट्विटर पर अनेकों ट्वीट्स करके उन्हें ट्रेंड भी करवाया है. सिद्धार्थ शुक्ला को अपना प्यार मानने वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने भी आज सोशल मीडिया पर उनके साथ वीडियो पोस्ट करते हुए उन्हें विश किया है.

शहनाज ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सिद्धार्थ संग मस्ती करती नजर आ रही हैं. वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ शुक्ला." वीडियो में सिद्धार्थ भी बर्थडे विश के लिए शहनाज का शुक्रियादा करते नजर आते हैं. इस वीडियो पर कई सारे फैंस ने कमेंट करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल का जबरदस्त लुक आया सामने, हॉट अंदाज देख रह जाएंगे हैरान

गौरतलब है कि सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 13' में शहनाज और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री काफी ज्यादा चर्चा में रही. शो के अंत के बाद भी शहनाज और सिद्धार्थ अक्सर एक साथ एन्जॉय करते नजर आते हैं. कयास ये भी लगाया जा रहा है कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. इधर शहनाज और सिद्धार्थ भी एक दूसरे के प्रति अपने प्रेम को दर्शाने में कोई कसर नहीं छोड़ते.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2020 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).