टीवी

दिल को करार आया के नए फोटो में एक दूसरे की आंखों में डूबे दिखे सिद्धार्थ शुक्ला और नेहा शर्मा

इस फोटो में नेहा और सिद्धार्थ मानो डांस कर रहे हैं. नेहा इस फोटो में थाई हाई स्लिट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. जबकि वहीं सिद्धार्थ शुक्ला ब्लैक अवतार में नजर आ रहे हैं.

दिल को करार आया के नए फोटो में एक दूसरे की आंखों में डूबे दिखे सिद्धार्थ शुक्ला और नेहा शर्मा
सिद्धार्थ शुक्ला और नेहा शर्मा (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के नए म्यूजिक वीडियो दिल को करार आया को लेकर फैंस का उत्साहित हैं. इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला संग नेहा शर्मा (Neha Sharma) भी नजर आने जा रही हैं. इस म्यूजिक वीडियो में सिद्धार्थ और नेहा के अब तक कई लुक सामने आ चुके हैं. इस बीच अब दोनों की नई फोटो सामने आई है जिसमें सिद्धार्थ और नेहा का रोमांटिक अंदाज देखते ही बन रहा है. इस फोटो को देखने के बाद उम्मीद लगाईं जा सकती है कि सिद्धार्थ संग नेहा की जोड़ी क्या कमाल दिखाने जा रही है.

इस फोटो में नेहा और सिद्धार्थ मानो डांस कर रहे हैं. नेहा इस फोटो में थाई हाई स्लिट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. जबकि वहीं सिद्धार्थ शुक्ला ब्लैक अवतार में नजर आ रहे हैं. इस ब्लैक एंड वाईट फोटो में दोनों का ये ख़ास अंदाज देखते ही बन रहा है. सिद्धार्थ शुक्ला और नेहा शर्मा का ये म्यूजिक वीडियो 31 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है.

 

View this post on Instagram

 

What’s yours will always find you....#dilkokaraaraaya #savethedate - 31stJuly2020

A post shared by 𝐒𝐧𝐞𝐡𝐚 𝐒𝐡𝐞𝐭𝐭𝐲 (@magicsneya) on

आपको बता दे कि बिग बॉस 13 जितने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल के साथ गाने भुला दूंगा में नजर आए थे. नेहा कक्कड़ और यासी देसाई के इस गाने में दोनों की जोड़ी देखते ही बन रही थी.  इसके साथ ही खबर है कि सिद्धार्थ शुक्ला आने वाले समय में ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 वेब सीरीज में नजर आने जा रहें हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2020 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).