टीवी

Sidharth Shukla के निधन के बाद शहनाज गिल के भाई ने शहबाज ने किया इमोशनल पोस्ट, लिखी ये बात

सिद्धार्थ की सबसे करीबी शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. जाहिर है उनका इस समय किस तरह का हाल होगा इसका अंदाजा भी लगाना बेहद ही मुश्किल है. लेकिन मुश्किल वक्त में शहनाज के भाई शाहबाज ने सिद्धार्थ को याद करते हुए हुए ट्वीट किया है.

Sidharth Shukla के निधन के बाद शहनाज गिल के भाई ने शहबाज ने किया इमोशनल पोस्ट, लिखी ये बात
सिद्धार्थ को याद किया शाहबाज ने (Image Credit: Instagram)

टीवी के सबसे पॉपुलर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का 2 अगस्त को निधन हो गया. इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया. सिद्धार्थ के परिवार और साथी कलाकारों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी. कोई उनकी अंतिम यात्रा में पहुंचा तो किसी ने सोशल मीडिया के जरिये उन्हें याद किया. लेकिन सिद्धार्थ की सबसे करीबी शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. जाहिर है उनका इस समय किस तरह का हाल होगा इसका अंदाजा भी लगाना बेहद ही मुश्किल है. लेकिन मुश्किल वक्त में शहनाज के भाई शाहबाज ने सिद्धार्थ को याद करते हुए हुए ट्वीट किया है.

शाहबाज ने ट्वीट करके लिखा कि मेरे शेर, तुम हमेशा हमारे साथ रहोगे.तुम्हारी तरह बनने की कोशिश करूंगा. ये सपना जरूर पूरा होगा. मैं RIP नहीं कहूंगा. क्योंकि तुम नहीं गए हो. लव यू.

इसके साथ ही शाहबाज ने अपने अकाउंट की फोटो भी बदलकर सिद्धार्थ की लगा दी है. जाहिर है बिग बॉस के बाद शहनाज के साथ साथ उनका परिवार भी सिद्धार्थ के काफी करीब आ गया था. आज जब सिद्धार्थ इस दुनिया में नहीं है तो उनके लिए इस बात को समझ पाना किसी मुश्किल फैसले से कम नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2021 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).