Shehnaaz Gill Hot Photoshoot: शहनाज गिल ने ब्लैक ड्रेस में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरें हुई वायरल
बिग बॉस 13 फेम शहनाज सोशल मीडिया पर इन दिनों अपने हसीन अंदाज के चलते फैंस के बीच छाई हुई हैं. सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद बरे सदमे से गुजर चुकी शहनाज की जिंदगी अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटती नजर आ रही है.
Shehnaaz Gill Hot Photoshoot: बिग बॉस 13 फेम शहनाज सोशल मीडिया पर इन दिनों अपने हसीन अंदाज के चलते फैंस के बीच छाई हुई हैं. सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद बरे सदमे से गुजर चुकी शहनाज की जिंदगी अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटती नजर आ रही है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना बेहद ग्लैमरस फोटोशूट कराया जिसमें वो ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई अपने बेहद अट्रैक्टिव अंदाज में नजर आईं.
शहनाज की इन तस्वीरों को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है और लोग भी उनके स्टाइल की सराहना कर रहे हैं. उनकी इन तस्वीरों को मशहूर सेलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने क्लिक किया है जिसे इंटरनेट पर फैंस का भरपूर अटेंशन मिल रहा है. उनकी इन फोटोज को ढेर सारे लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं.
View this post on Instagram
आपको बता दें कि शहनाज हाल ही में दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'हौंसला रख' में नजर आई थी. सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 13' में वो सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपनी केमिस्ट्री के चलते काफी चर्चा में रहीं.
हाल ही में शहनाज ब्रह्मकुमारी कुमारी बी.के शिवानी से चर्चा करती नजर आई थी जहां वो उनसे अपने जीवन में आई नकारात्मकता, दुख और तकलीफों के बारे में बात करती नजर आईं थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2022 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

