सना खान ने एक्स बॉयफ्रेंड मेल्विन लुईस को लेकर किया शॉकिंग खुलासा, कहा- लड़की को किया था प्रेग्नेंट, मांगता था पैसे
टीवी एक्ट्रेस सना खान इन दिनों अपने एक्स बॉयफ्रेंड मेल्विन लुईस के साथ अपने ब्रेकअप के चलते सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं. कुछ ही दिनों पहले उन्होंने मीडिया को दिए हुए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि मेल्विन ने उन्हें धोखा दिया है और इसी के चलते उन्होंने उनसे नाता तोड़ दिया. सना ने बताया कि उनके कारण वो तनाव और घबराहट से जूझ रही हैं.
टीवी एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) इन दिनों अपने एक्स बॉयफ्रेंड मेल्विन लुईस (Melvin Loius) के साथ अपने ब्रेकअप (Breakup) के चलते सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं. कुछ ही दिनों पहले उन्होंने मीडिया को दिए हुए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि मेल्विन ने उन्हें धोखा दिया है और इसी के चलते उन्होंने उनसे नाता तोड़ दिया. सना ने बताया कि उनके कारण वो तनाव और घबराहट से जूझ रही हैं. इतना ही नहीं सना ने सोशल मीडिया पर कई लोगों के स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किये थे जिसमें लोगों ने मेल्विन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो अलग-अलग महिलाओं के साथ रेस्टोरेंट्स में देखे गए हैं.
अब सना ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे हैरान कर देने वाले खुलासे किये हैं जिसे पढ़कर हर कोई दंग है. सना ने अपनी इंस्टा-स्टोरी पर लिखते हुए कहा कि मेल्विन ने एक छोटी लड़की को गर्भवती कर दिया था. वो लड़कियों से पैसे लेते थे और छात्राओं के साथ फ्लर्ट करते थे. अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि एक दिन अल्लाह उन्हें सबक जरूर सिखाएंगे. ये भी पढ़ें: सना खान ने मेल्विन लुईस से किया ब्रेकअप, लगाया धोखा देने का आरोप

इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि कुछ लड़कियां जो उनके वीडियो में नजर आएंगी उन्हीं लड़कियों के को मेल्विन ने धोखा दिया था. इसी के साथ सना ने उस लड़की का भी जिक्र किया जो उनके बैंगलोर स्थित स्टोर को संभालती हैं.
गौरतलब है कि ब्रेकअप के बाद से ही सना काफी सदमे में हैं और मानसिकतौर पर काफी परेशान भी हैं. इस बात का जिक्र भी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फैंस से किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2020 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

