टीवी

Bigg Boss 14 की ट्रॉफी जीतकर घर लौटी रुबीना दिलैक का हुआ जोरदार स्वागत, देखिए इनसाइड की फोटोज

शरद केलकर और श्रृष्टि रोड़े संग अभिनव और रुबीना के सारे दोस्त यार उन्हें बधाई देने पहुंचते हैं. दोस्तों का साथ पाकर रुबीना खुशी से फूली नहीं समाती हैं. इनके इस मुलाकात की तमाम तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.

Bigg Boss 14 की ट्रॉफी जीतकर घर लौटी रुबीना दिलैक का हुआ जोरदार स्वागत, देखिए इनसाइड की फोटोज
अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की ट्रॉफी और 35 लाख रुपए जीतने वाली रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) की खुशी सातवें आसमान पर है. रुबीना की इस जीत के चलते उनका परिवार और दोस्त यार भी खुशी से फूले नहीं समां रहे हैं. बिग बॉस का खिताब जीतने के बाद रुबीना दिलैक जब अपने घर पहुंची तो वहां उनका जोरदार स्वागत हुआ. रुबीना से मिलने उनके तमाम दोस्त यार पहुंचे थे. दरअसल रुबीना जब घर पहुंची तो वहां अभिनव की तरफ से उन्हें शानदार सरप्राइज मिला. अभिनव ने अपनी बॉस लेडी का शाही स्वागत किया. जिसे देखकर रुबीना खुशी से झूम उठती हैं.

जिसके बाद एंट्री होती है रुबीना के दोस्तों की. शरद केलकर और श्रृष्टि रोड़े संग अभिनव और रुबीना के सारे दोस्त यार उन्हें बधाई देने पहुंचते हैं. दोस्तों का साथ पाकर रुबीना खुशी से फूली नहीं समाती हैं. इनके इस मुलाकात की तमाम तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. आप भी देखिए इनकी ये दिलचस्प तस्वीरें. यह भी पढ़े: Bigg Boss 14: Rubina Dilaik के साथ बेस्ट जोड़ी का अवॉर्ड जीतने पर Abhinav Shukla ने कह दी ये बड़ी बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

आपको बता दे कि बिग बॉस के घर में रुबीना दिलैक ने शानदार खेल दिखाया. हालांकि इस दौरान कई ऐसे मौके भी आए जब घर में रुबीना बुरी तरह से टूटती दिखाई दी. लेकिन इस मुश्किल हालात में भी उन्होंने हौसला नहीं हारा और शो के अंत तक बनी रही. जिसके चलते फैंस ने भी रुबीना पर जमकर प्यार बरसाया. यही कारण हैं कि फाइनल में रुबीना ने सभी को हराते हुए शो की ट्रॉफी अपने नाम की.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2021 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).