Bigg Boss 14: Rubina Dilaik के साथ बेस्ट जोड़ी का अवॉर्ड जीतने पर Abhinav Shukla ने कह दी ये बड़ी बात
बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक जिन्हें फैंस 'RubiNav' भी कहते हैं, उन्होंने सलमान खान के इस शो पर बेस्ट जोड़ी का अवॉर्ड जीता. शो पर अभिनव और रुबीना के रिश्तों में काफी-उतर चढ़ाव देखने को मिला और बात इतनी बिगड़ गई कि तलाक को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई.
Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) जिन्हें फैंस 'RubiNav' भी कहते हैं, उन्होंने सलमान खान के इस शो पर बेस्ट जोड़ी का अवॉर्ड जीता. शो पर अभिनव और रुबीना के रिश्तों में काफी-उतर चढ़ाव देखने को मिला और बात इतनी बिगड़ गई कि तलाक को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई. लेकिन अंत में अपने रिश्ते को संभलकर इन्होंने एली गोनी और जैस्मिन भसीन को मात देते हुए बेस्ट जोड़ी का टाइटल जीता.
अभिनव ने अपनी इस जीत को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए रुबीना संग अपनी फोटो शेयर की. उन्होंने लिखा, "हम हर मुसीबत के साथ मजबूत होते चले गए. हर वीकेंड का वार ने हमें और भी समझदार बनाया. जितना लोगों ने हमें दूर करना चाहा उतना ही हम करीब आते चले गए. रुबीना हमारी जीत न हारने में नहीं बल्कि हमेशा गिरकर उठने में है."
View this post on Instagram
आपको बता दें अभिनव शुक्ला को हाल ही में बिग बॉस के घर से बेघर कर दिया गया था. इसके बाद वैलेंटाइन्स डे के मौके पर वो रुबीना को सरप्राइज करते हुए घर में दोबारा नजर आए. यहां उन्होंने रुबीना के सतह न सिर्फ वैलेंटाइन्स डे मनाया बल्कि उन्हें दोबारा शादी के लिये प्रोपोज भी किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2021 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

